HomeNewsझारखंडभोजपुर से रजरप्पा जा रही पिकअप पलटी, एक की मौत; डेढ़ दर्जन...

भोजपुर से रजरप्पा जा रही पिकअप पलटी, एक की मौत; डेढ़ दर्जन घायल

Andhari village: झारखंड में दर्दनाक सड़क हादसा: रजरप्पा जा रहे भोजपुर के श्रद्धालुओं से भरी पिकअप पलटी, एक की मौत; डेढ़ दर्जन घायल

jay kumar
  • हाइलाइट: Andhari village
    • भोजपुर जिले के चौरी थाना क्षेत्र के अंधारी गांव के रहने वाले हैं सभी श्रद्धालु
    • झारखंड के हजारीबाग के समीप हादसे का शिकार हो गई श्रद्धालुओं से भरी पिकअप

आरा। भोजपुर जिले के चौरी थाना क्षेत्र के अंधारी गांव से रजरप्पा मंदिर में दर्शन करने जा रहे श्रद्धालुओं से भरी पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में पिकअप पर सवार एक युवक की मौत हो गई वहीं डेढ़ दर्जन श्रद्धालु घायल हो गए। घायलों को नजदीकी अस्पताल में इलाज कराया गया। घटना झारखंड के हजारीबाग के समीप शुक्रवार की अहले सुबह 4 बजे की बताई जा रही है। ये सभी नववर्ष के अवसर पर रजरप्पा मंदिर में दर्शन के लिए जा रहे थे, तभी उनका वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया।

Andhari village: अंधारी गांव से रजरप्पा दर्शन हेतु निकला था युवकों का जत्था

प्राप्त जानकारी के अनुसार, अंधारी गांव से करीब डेढ़ दर्जन युवकों का एक समूह गुरुवार की संध्या लगभग साढ़े चार बजे एक पिकअप वाहन से रजरप्पा मंदिर के दर्शन हेतु निकला था। शुक्रवार की अल सुबह लगभग 4 बजे, जब उनका वाहन हजारीबाग से करीब 20 किलोमीटर आगे था, वह अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया। यह हादसा इतना भीषण था कि वाहन में सवार श्रद्धालुओं में चीख-पुकार मच गई।

इस दुखद घटना में अंधारी गांव निवासी सत्येन्द्र साह के 22 वर्षीय पुत्र छोटु कुमार साह की पिकअप के नीचे दबकर मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, अंधारी गांव के शत्रुध्न चौधरी के पुत्र दीपक कुमार, आनंद चौधरी के पुत्र रंजन चौधरी, सत्येन्द्र चौधरी के पुत्र छोटु चौधरी, कौशल साव के पुत्र मनीकांत साव, सिपाही चौधरी के पुत्र अरमान चौधरी, धर्मेन्द्र कुमार के पुत्र गोलु कुमार, धर्मराज कुमार के पुत्र मुन्ना कुमार, निर्मल साव के पुत्र मोहन कुमार, अरूण चौधरी के पुत्र बुधु कुमार और धर्म चौधरी के पुत्र अभिषेक कुमार सहित करीब डेढ़ दर्जन अन्य श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय हजारीबाग पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर सभी घायलों को हजारीबाग सदर अस्पताल में भर्ती कराया, जहाँ उनका उपचार जारी है। इस दुखद समाचार से अंधारी गांव में मातम पसर गया और परिजनों में हाहाकार मच गया। आनन-फानन में गांव से एक दर्जन से अधिक घायलों के परिजन हजारीबाग के लिए रवाना हो गए। परिजनों के अनुसार, अस्पताल में भर्ती सभी घायलों की हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है। गांव के लोग मृतक छोटु कुमार साह के पार्थिव शरीर एवं घायलों के वापस आने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

Bijay singh
Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi

Most Popular