Homeबिहारबिहार पुलिस25 हजार का इनामी ठाकुर गिरफ्तार

25 हजार का इनामी ठाकुर गिरफ्तार

Thakur Arrested: एसटीएफ और कृष्णगढ़ थाने की पुलिस की संयुक्त छापेमारी में उसे हजारीबाग के रामगढ़ से गिरफ्तार किया गया है।

jay kumar
  • हाइलाइट: Thakur Arrested
    • मॉल पर फायरिंग में वांछित 25 हजार का इनामी ठाकुर झारखंड से गिरफ्तार
    • एसटीएफ और भोजपुर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में पकड़ा गया इनामी
    • कृष्णगढ़ थाना क्षेत्र के सरैया में 2024 में मॉल पर फायरिंग में फरार था ठाकुर यादव
    • हत्या, लूट, अपहरण औ रंगदारी सहित आधा दर्जन कांडों में रहा है आरोपित

आरा,बिहार। भोजपुर पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए कृष्णगढ़ थाना क्षेत्र के सरैया बाजार स्थित एक मॉल पर फायरिंग के मामले में वांछित और 25 हजार के इनामी बदमाश ठाकुर यादव को गिरफ्तार कर लिया है। एसटीएफ और कृष्णगढ़ थाने की पुलिस की संयुक्त छापेमारी में उसे हजारीबाग के रामगढ़ से गिरफ्तार किया गया है। ठाकुर यादव सरैया निवासी लाल बाबू यादव का पुत्र है। उसके खिलाफ पूर्व से ही हत्या, अपहरण, रंगदारी और लूट सहित कुल छह संगीन मामले कृष्णगढ़ थाना में दर्ज हैं।

भोजपुर पुलिस अधीक्षक राज ने इस गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए बताया कि ठाकुर यादव एक कुख्यात अपराधी था और फायरिंग के एक मामले में करीब एक साल से अधिक समय से फरार चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी के लिए 25 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया गया था। भोजपुर पुलिस के साथ एसटीएफ भी उसकी तलाश में सक्रिय थी।

पुलिस को शुक्रवार को ठाकुर यादव के झारखंड के रामगढ़ में छिपे होने की गुप्त सूचना मिली। इस सूचना के आधार पर एसटीएफ के साथ कृष्णगढ़ पुलिस की टीम ने संयुक्त छापेमारी कर उसे रामगढ़ से धर दबोचा।

Thakur Arrested: सरैया बाजार स्थित एक मॉल पर फायरिंग

पुलिस के अनुसार तीन अक्टूबर 2024 की सुबह सरैया बाजार स्थित एक मॉल पर बाइक सवार दो अपराधियों द्वारा फायरिंग की गयी थी। घटना से पूर्व, बाइक सवार युवकों ने मॉल में घुसकर यह संदेश दिया था कि ठाकुर यादव ने दुकान बंद करने को कहा है, जिसके बाद उन्होंने फायरिंग की थी। गोली मॉल के पास लगे बोर्ड पर लगी थी और घटनास्थल से एक खोखा भी बरामद किया गया था। प्रारंभिक छानबीन के दौरान इस फायरिंग में ठाकुर यादव और मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कौशिक दुलारपुर गांव निवासी उसके रिश्तेदार सुजीत यादव सहित तीन लोगों का नाम सामने आया था। तभी से ठाकुर यादव फरार चल रहा था।

पुलिस के अनुसार, ठाकुर यादव के खिलाफ कृष्णगढ़ थाने में 2023 के जून माह में रंगदारी और लूट के दो अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज की गई थी। उसी वर्ष उसे हथियार के साथ भी गिरफ्तार किया गया था। इसके अतिरिक्त, उसके खिलाफ 2017 में लूट और डकैती सहित तीन जबकि 2016 में हत्या का एक मामला भी दर्ज है।

Bijay singh
Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi

Most Popular