Homeआरा भोजपुरपीरोपीरो में आरकेड स्कूल की परेड को मिला प्रथम स्थान

पीरो में आरकेड स्कूल की परेड को मिला प्रथम स्थान

Republic Day Celebrations Piro: गणतंत्र दिवस के मौके पर अनुमंडल प्रशासन द्वारा आयोजित समारोह के दौरान विभिन्न विद्यालयों द्वारा भव्य व आकर्षक झांकियां प्रस्तुत की गई व संबंधित विद्यालयों के बच्चों द्वारा बैंड के साथ मार्च-पास्ट किया गया। वही मार्च-पास्ट में आरकेड इंटरनेशनल स्कूल को प्रथम व बालक मध्य विद्यालय द्वितीय स्थान पर रहा। जबकि टीएलएसएम वर्ल्ड स्कूल को तृतीय पुरस्कार के लिए चुना गया।

jay kumar

Republic Day Celebrations Piro: अनुमंडल पदाधिकारी ने पुरस्कृत किया

आरएनबी पब्लिक स्कूल, जेडी पब्लिक स्कूल, सिम्बायोसिस इंटरनेशनल स्कूल, के मार्च-पास्ट को भी खूब सराहा गया। टीएलएसएम वर्ल्ड स्कूल व आरकेड इंटरनेशनल स्कूल के पिरामिड को भी खूब वाहवाही मिली। वही टीएलएसएम वर्ल्ड स्कूल की झांकी में विद्यालय की छात्राओं ने विभिन्न शास्त्रीय नृत्यों की मनमोहक प्रस्तुति दी। इस झांकी को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ। इसके लिए विद्यालय के प्रधानाध्यापक को अनुमंडल पदाधिकारी द्वारा पुरस्कृत किया गया। दूसरा स्थान आरकेड इंटरनेशनल स्कूल व बालक मध्य विद्यालय को मिला। जबकि जेडी पब्लिक स्कूल व आरएनबी पब्लिक स्कूल की झांकी को तीसरा स्थान हासिल हुआ।

मौके पर उप समाहर्ता भूमि सुधार वरुणजय कुमार, नगर परिषद की सभापति किरण उपाध्याय, बीडीओ अशोक कुमार, सीओ लखेन्द्र कुमार, कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद मेधा, थानाध्यक्ष दीपक कुमार साह, पुलिस इंस्पेक्टर मुकेश कुमार, वार्ड पार्षद राहुल कुमार, रवि गुप्ता, पार्षद प्रतिनिधि अमित कुमार, पीरो बार एसोसिएशन के उपाध्यक्ष अरुण कुमार राय सहित कई अन्य गणमान्य लोग मौजूद थे।

Bijay singh
Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi

Most Popular