Republic Day celebration आरा/पीरो/संदेश/शाहपुर। जिले के प्रखंड एवं अनुमंडल में भी सोमवार को 77 वां गणतंत्र दिवस उल्लासपूर्ण माहौल में धूमधाम से मनाया गया। पीरो अनुमंडल में मुख्य समारोह स्थानीय शहीद स्टेडियम में आयोजित किया गया। जहां अनुमंडल पदाधिकारी कृष्ण कुमार उपाध्याय ने राष्ट्रीय ध्वजारोहण के पश्चात सशस्त्र पुलिस बल के परेड की सलामी ली।
इस मौके पर पुलिस बल के साथ-साथ आरकेड इंटरनेशनल स्कूल, आरएनबी पब्लिक स्कूल, जेडी पब्लिक स्कूल, बालक मध्य विद्यालय पीरो, सिम्बायोसिस इंटरनेशनल स्कूल, टीएलएसएम वर्ल्ड स्कूल सहित अन्य विद्यालयों के बच्चों द्वारा मार्च-पास्ट किया गया। साथ ही उक्त विद्यालयों के बच्चों द्वारा आकर्षक झांकी प्रस्तुत की गई।

दूसरी ओर नगर परिषद की सभापति किरण उपाध्याय, प्रखंड प्रमुख रुनी खातून, बीइओ मनोज सिंह, थानाध्यक्ष दीपक कुमार साह, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डा. रवि कुमार, जदयू के प्रदेश महासचिव मनोज उपाध्याय, प्लस टू उच्च विद्यालय पीरो के प्रधानाध्यापक भीम राय, सीबीएससी सेंट्रल स्कूल के निदेशक संतोष कुमार, आरएनबी पब्लिक स्कूल के निदेशक रमाशंकर राय, आरकेड इंटरनेशनल स्कूल के निदेशक अफजल इमाम, प्राथमिक विद्यालय दुसाधी बधार के प्रधान शिक्षक बबलू कुमार, बालक मध्य विद्यालय पीरो के प्रधानाध्यापक मिथिलेश मिश्रा ने अपने अपने कार्यालयों में राष्ट्रीय ध्वजारोहण किया। इस मौके पर जगह जगह सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए।
संदेश प्रतिनिधि के अनुसार प्रखंड क्षेत्र के सरकारी और गैर सरकारी संस्थानों सोमवार को गणतंत्र दिवस के मौके पर हर्षौल्लास के साथ झंडोतोलन किया गया। प्रखंड कार्यालय पर प्रखंड प्रमुख, प्लस टू एस.एस. उच्च विद्यालय में प्रधानाध्यापक अशोक कुमार, अहपूरा पंचायत भवन में मुखिया राजकुमारी देवी, प्लस टू एस.एन. लाल उच्च विद्यालय पर प्रधानाध्यापिका प्रमिला कुमारी, रेफरल हॉस्पिटल परिसर में प्रभारी डॉ. रणधीर कुमार, संदेश थाना परिसर में थानाध्यक्ष संजीव कुमार ने ध्वजारोहण किया।
Republic Day celebration: शाहपुर में गणतंत्र दिवस का जश्न
शाहपुर प्रतिनिधि के अनुसार गणतंत्र दिवस के अवसर पर प्रखंड के सभी सरकारी, गैर सरकारी कार्यालयों, गैर सरकारी संगठनों, विद्यालयों, आंगनबाड़ी केंद्रों, राजनीतिक दलों ने झंडातोलन किया। शाहपुर प्रखंड कार्यालय में बीडीओ शत्रुंजय कुमार सिंह, शाहपुर थाना में थानाध्यक्ष राजेश मालाकार, नगर पंचायत में मुख्यपार्षद जुगनू देवी, नगर पैक्स कार्यालय में पैक्स अध्यक्ष कमलावती देवी, रेफरल अस्पताल में डाॅ. अतिउल्लाह अंसारी ने झंडातोलन किया। इस अवसर पर ईओ मो. नेशान्त आलम, सीओ आनंद प्रकाश, आरओ रश्मि सागर, जेई चंदन कुमार, जयनंदन चौधरी उपस्थित रहें।
इधर, करनामेपुर में थानाध्यक्ष कन्हैया कुमार, श्री त्रिदेव देव महाविद्यालय में प्रभारी प्राचार्य प्रो. डाॅ. गुलाब फलाहारी, संत जान सेकेंडरी स्कूल करनामेपुर में सत्यम सिंह, आदर्श विद्या निकेतन, केओबी बालिका विद्यालय सहजौली में शिक्षाविद श्यामनंदन ओझा, संस्कार इंटरनेशनल स्कूल गोपालपुर में निदेशक विंध्य विकास ओझा, अनपूर्णना हाई स्कूल शाहपुर में भरत कुमार सिन्हा, डीएवी पब्लिक स्कूल शाहपुर में अशोक कुमार सिन्हा, ज्ञान स्थली में बिनोद तिवारी उर्फ मुन्ना आरपीएस इंटरनेशनल एकेडमी के निदेशक जितेंद्र सिंह, मैथमेटिक्स कोचिंग सेंटर के निदेशक पिंटू भैया, ओम शांति कोचिंग के सोनू गुप्ता, अक्षर ज्ञान भारती के रामवतार मिश्र, आरके सेंट्रल स्कूल में संजय मिश्र द्वारा झंडातोलन किया गया।
हरिनारायण प्लस टू विद्यालय में प्राचार्य विष्णुशंकर सिंह, शाहपुर कन्या मवि में डीडीओ राजेंद्र ओझा, ईश्वरपुरा उ. उवि में मनन ओझा, शाहपुर मध्य विद्यालय में प्रभाशंकर सिंह, मध्य विद्यालय सेमरिया में शशिभूषण तिवारी, मध्य सहजौली में वृंदावन प्रसाद, भरौली में संजय गुप्ता, सुहियां उच्च विद्यालय में पवन यादव, माधोपुर में रामाशंकर पासवान, इंदिरा आवास विद्यालय बिलौटी में बिनोद चौधरी, हरिहरपुर उवि में अशोक राम ने झंडातोलन किया।
वही प्रसौन्डा मुखिया गिरजा देवी, सहजौली मुखिया अनिता देवी, भरौली में दिव्या मिश्र, सुहियां में सोनू सिंह, गौरा में मनोज ठाकुर, झौवां-बेलवनिया में कांति देवी, करजा में लीला देवी, डुमरिया मे कंचन देवी, बिलौटी में बलीराम यादव ने पंचायत में झंडातोलन किया। जबकि ईश्वरपुरा पैक्स में पवन सिंह, देवमलपुर में कृष्णा यादव, सहजौली में मुन्ना राय, सुहियां में राजेश पांडे, बहोरनपुर में रामजी राय, गौरा में उमेश तिवारी, करजा में अरुण ओझा, सेमरिया में चंचल ओझा, बरीसबन में सुरेंद्र तिवारी ने झंडा फहराया। प्रखंड कांग्रेस कार्यालय में राकेश त्रिपाठी, भाजपा कार्यालय में अंकित पांडेय, जिप सदस्य कृष्णा देवी व समाजसेवी प्रमोद ओझा ने सहजौली में झंडातोलन किया।


