Homeबिहारआराकृषि सांख्यिकी में सुधार हेतु जिला स्तरीय प्रशिक्षण सम्पन्न

कृषि सांख्यिकी में सुधार हेतु जिला स्तरीय प्रशिक्षण सम्पन्न

Agricultural statistics आरा। जिला पदाधिकारी तनय सुल्तानिया की अध्यक्षता में मंगलवार को कृषि वर्ष 2025-26 में कृषि सांख्यिकी में सुधार एवं रब्बी मौसम में फसल कटनी प्रयोग के आंकड़ों को ऐप पर अपलोड करने हेतु एक दिवसीय आवृत्तिचर्या-सह-प्रशिक्षण सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर जिला पदाधिकारी ने सभी प्रशिक्षणार्थियों को निर्देशित किया कि आंकड़ों की गुणवत्ता एवं शुद्धता सुनिश्चित करने हेतु क्षेत्र में आंकड़ों का संकलन निर्धारित प्रक्रिया एवं समय पर करना अत्यंत आवश्यक है। जिससे कि विकासात्मक कार्य में शुद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण आंकड़ों का उपयोग किया जा सके।

प्रशिक्षण में मुख्यतः e-statistics portal की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई, जिसके तहत जिले के सभी राजस्व अधिकारियों को जिंसवार/फसल क्षेत्र से संबंधित आंकड़ों को पोर्टल पर अपलोड करने की विधि समझाई गई। इसके अतिरिक्त, भारत सरकार के नवीन DGCES ऐप के माध्यम से अंचल स्तरीय रब्बी फसल यथा गेंहूँ (152 प्रयोग), जौ (144), चना (52), मसूर (28), खेसारी (32), एवं राई-सरसों (28) के कटनी प्रयोगों तथा CCE Agri App/Portal पर पंचायत स्तरीय रब्बी गेंहूँ फसल कटनी प्रयोग के कुल 1150 प्रयोग कृषि वर्ष 2025-26 के अंतर्गत संपन्न की जानी है।

Agricultural statistics : आंकड़ों को अपलोड करने संबंधी जानकारी व प्रशिक्षण दिया गया

प्राप्त आंकड़ों को अपलोड करने संबंधी गहन जानकारी मदन नारायण सिंह, जिला सांख्यिकी पदाधिकारी एवं मास्टर ट्रेनर मनिन्द्र कुमार, अवर सांख्यिकी पदाधिकारी द्वारा अपर समाहर्त्ता, जिला कृषि पदाधिकारी, जिला सहकारिता पदाधिकारी, तथा एन० एस० एस० ओ०, भारत सरकार की प्रतिनिधि श्रीमती मंजूषा कुमारी की उपस्थिती में सभी अनुमंडल कृषि पदाधिकारी, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, सभी अंचल अधिकारी, सभी राजस्व अधिकारी, सभी प्रखंड सांख्यिकी पदाधिकारी तथा सभी प्रखंड कृषि पदाधिकारी को प्रशिक्षण दिया गया।

विदित हो कि DGCES app से प्राप्त आंकड़ों के आधार पर राष्ट्र स्तर पर उपज दर का आंकलन एवं नीति-निर्धारण तथा विभिन्न तरह के खद्यानों से संबंधित भारत सरकार के स्तर पर आयात-निर्यात संबंधी निर्णय लिये जाते है। एवं CCE Agri App/Portal से प्राप्त फसल के उपज दर के आधार पर राज्य सरकार द्वारा बिहार राज्य फसल सहायता योजनान्तर्गत किसानों को सहकारिता विभाग द्वारा मुआवजा प्रदान किया जाता है।

RAVI KUMAR
RAVI KUMAR
बिहार के भोजपुर जिला निवासी रवि कुमार एक भारतीय पत्रकार है एवं न्यूज पोर्टल खबरे आपकी के प्रमुख लोगों में से एक है।
- Advertisment -
Bharat Ji Shahpur
School AD

Most Popular