Homeबिहारआरापूर्व रक्षा मंत्री स्व. जार्ज फर्नांडीस की पुण्यतिथि मनी

पूर्व रक्षा मंत्री स्व. जार्ज फर्नांडीस की पुण्यतिथि मनी

George Fernandes: आरा सदर अस्पताल परिसर स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी प्रतिमा स्थल (गांधी धाम) पर पूर्व रक्षा मंत्री स्व. जार्ज फर्नांडीस की पुण्य तिथि मनाई गई। अध्यक्षता गांव गरीब चेतना मंच भोजपुर के संयोजक सह जदयू नेता डॉ. राजेंद्र प्रसाद सिंह चंद्रवंशी ने की। उनके तैल चित्र पर सर्वप्रथम माल्यार्पण कर श्रद्धांजली अर्पित की गई।

पूर्व एसीएमओ डॉ. के.एन. सिन्हा ने बताया कि जार्ज साहब (George Fernandes) सादगी और ईमानदारी से भारत सरकार में 1998 से 2004 तक केंद्रीय मंत्री और कुशल प्रशासक रहे। मंच संयोजक डॉ. राजेंद्र प्रसाद सिंह चंद्रवंशी ने स्व. जार्ज फर्नांडिस साहब के व्यक्तित्व और कृतित्व पर विस्तार से चर्चा की।

इस मौके पर भोला शंकर पाल, निर्मल सिंह सक्रवार, पूर्व सैनिक मनमोहन सिंह, लक्ष्मण राम, रणधीर कुमार, लाल बाबू पासवान, सुशील कुमार, जितेंद्र पांडेय, सुरेश कुमार, शशि जी, राज बहादुर महतो, धर्मेंद्र यादव आदि उपस्थित थे।

KRISHNA KUMAR
KRISHNA KUMAR
बिहार के आरा निवासी डॉ. कृष्ण कुमार एक भारतीय पत्रकार है। डॉ. कृष्ण कुमार हिन्दी समाचार खबरें आपकी के संपादक एवं न्यूज पोर्टल वेबसाईट के प्रमुख लोगों में से एक है।
- Advertisment -
Mother Aranya Devi - Ara
Mother Aranya Devi - Ara

Most Popular