Homeबिहारआरा भोजपुरजनता दरबार में पुलिस अधीक्षक ने लोगों की शिकायत सुन दिलाया भरोसा

जनता दरबार में पुलिस अधीक्षक ने लोगों की शिकायत सुन दिलाया भरोसा

Sandesh Thana: भोजपुर एसपी राज द्वारा गुरुवार को संदेश थाना परिसर में आयोजित जनता दरबार सह भ्रमण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

jay kumar
  • हाइलाइट: Sandesh Thana
    • त्वरित कार्रवाई हेतु संबंधित पुलिस पदाधिकारी को दिया आवश्यक दिशा निर्देश
    • संदेश थाना परिसर आयोजित हुआ जनता दरबार सह भ्रमण कार्यक्रम

आरा/संदेश। भोजपुर एसपी राज द्वारा गुरुवार को संदेश थाना परिसर में आयोजित जनता दरबार सह भ्रमण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जनता दरबार के दौरान एसपी के समक्ष बड़ी संख्या में फरियादी अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे। इसमें सबसे अधिक मामले जमीन विवाद से संबंधित थे। इसके अलावे घरेलू विवाद एवं मारपीट से जुड़े मामलों की भी सुनवाई की गई। जनता दरबार की एक खास बात यह रही कि बड़ी संख्या में महिलाएं भी अपनी शिकायतें लेकर पहुंचीं, जिनकी समस्याओं को एसपी ने गंभीरता से सुना।

एसपी द्वारा एक-एक कर सभी फरियादियों की शिकायतों की सुनवाई की गई और संबंधित मामलों में आवश्यक कार्रवाई के लिए पुलिस पदाधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए। कई मामलों का आॕन द स्पाॕट निष्पादन करते हुए कुछ विवादों को मौके पर ही सुलझा दिया गया, जिससे फरियादियों ने राहत की सांस ली।

एसपी ने बताया जनता दरबार भ्रमण कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य पुलिस जनता संबंध को मजबूत करना और पुलिसिंग की गुणवत्ता सुनिश्चित करना है। इस अवसर पर एसडीपीओ, थानाध्यक्ष संजीव कुमार सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहें। बता दें की एसपी का जनता दरबार सह भ्रमण कार्यक्रम अब अगामी 5 फरवरी को कृष्णगढ़ थाना में आयोजित किया जाएगा। लोगों ने प्रशासन की इस पहल की सराहना की।

Bijay singh
KRISHNA KUMAR
KRISHNA KUMAR
बिहार के निवासी डॉ. कृष्ण कुमार एक भारतीय पत्रकार है। हिंदी दैनिक समाचार पत्र राष्ट्रीय सहारा, नव संदेश, न्यूज वेबसाईट खबरें आपकी के संपादक, ट्रस्टी, मां आरण्य देवी मंदिर विकास ट्रस्ट तथा सचिव, सनातनी गंगा फाउंडेशन, भोजपुर, आरा।

Most Popular