Sujit Keshopur: भोजपुर जिले के बड़हरा थाना क्षेत्र के केशोपुर गांव में शुक्रवार की देर शाम बाइक सवार हथियारबंद बदमाशों ने दरवाजे पर बैठे युवक को गोली मार दी।
- हाइलाइट: Sujit Keshopur
- दरवाजे पर बैठे युवक को बदमाशों ने मारी गोली, दो गिरफ्तार
- जख्मी युवक का सदर अस्पताल में कराया जा रहा इलाज
- दो देशी कट्टा, एक कारतूस, एक पिलेट बरामद, बाइक जब्त
- बड़हरा थाना क्षेत्र के केशोपुर गांव में शुक्रवार की देर शाम घटी घटना
आरा। जिले के बड़हरा थाना क्षेत्र के केशोपुर गांव में शुक्रवार की देर शाम बाइक सवार हथियारबंद बदमाशों ने दरवाजे पर बैठे युवक को गोली मार दी। जख्मी युवक को पीठ में बीचो-बीच गोली लगी है। वही बारूद का छींटा भी उसके चेहरे पर लगा। इससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। घटना को लेकर गांव एवं आसपास की इलाके में सनसनी मच गई है।
घटना की सूचना मिलते ही बड़हरा थानाध्यक्ष रविकांत कुमार एवं अपर थानाध्यक्ष बबलू कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और खदेड़ कर बाइक सवार दोनों बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। इसके पश्चात पुलिस मामले की छानबीन शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार जख्मी युवक बड़हरा थाना क्षेत्र के केशोपुर गांव निवासी महेंद्र चौधरी का 25 वर्षीय पुत्र सुजीत कुमार है।
इधर, जख्मी युवक के भाई अजय कुमार चौधरी ने बताया कि उसका भाई सुजीत कुमार अपने घर के बाहर दरवाजे पर खड़ा था। तभी गांव के मंटू सिंह का लड़का हाथ में शराब लेकर आया और घर में घुसने लगा। जब उसके भाई सुजीत कुमार ने कहा कि मैं जब बाहर हूॅं तो तुम अंदर कहां जा रहे हो। अंदर परिवार है, तो उसने कहा कि तुम मुझे नहीं जानता मैं किसका लड़का हूं। इसके बाद मंटू सिंह के लड़के द्वारा सुजीत कुमार को थप्पड़ मार दिया गया।
जिसके बाद सुजीत कुमार ने भी उसे तीन-चार थप्पड़ जड़ दिया। इसके बाद वह वहां से गया और तीन बाइक पर सवार लोग आए और उसके भाई को गोली मार दी। वहीं दूसरी तरफ जख्मी युवक के भाई अजय कुमार चौधरी ने गांव के मंटू सिंह, उनके बेटे एवं उनके साथ रहे लोगों पर जबरन घर में घुसने एवं मना करने पर अपने भाई को गोली मारने का आरोप लगाया है।
वही जख्मी का इलाज कर रहे सर्जन चिकित्सक डॉ. विकास सिंह ने बताया कि जख्मी युवक के चेहरे पर बारूद का छींटा के जैसा लग रहा है। पीठ में चाकू का कट मार्क पाया गया है। मरीज की स्थिति काफी गंभीर है और बीपी भी काफी को है। हालांकि अभी उसे 72 घंटे तक ऑब्जर्वेशन में ही रखा जाएगा।
इधर, बड़हरा थानाध्यक्ष रविकांत कुमार ने बताया कि त्वरित कार्रवाई करते हुए बाइक सवार दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। तलाशी के दौरान उनके पास से दो देशी कट्टा, एक कारतूस व एक प्लेट बरामद किया गया है, उक्त बाइक को भी जब्त कर लिया गया है। हालांकि घटना का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। मामले की छानबीन की जा रही है।


