Homeराजनीतबिहिया प्रखंड में डिग्री कॉलेज का मुद्दा, शाहपुर विधायक ने सदन के...

बिहिया प्रखंड में डिग्री कॉलेज का मुद्दा, शाहपुर विधायक ने सदन के पटल पर प्रमुखता से रखा

Degree College Bihiya: बिहार विधानसभा के वर्तमान सत्र के दौरान शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक राकेश रंजन ओझा ने अपने क्षेत्र के बिहिया प्रखंड में सरकारी डिग्री कॉलेज की मांग की।

  • हाइलाइट: Degree College Bihiya
  • शाहपुर विधायक राकेश रंजन ओझा ने बिहार विधानसभा में उठाई आवाज
  • बिहिया प्रखंड में सरकारी डिग्री कॉलेज न होने का मुद्दा सदन के पटल पर प्रमुखता से रखा

पटना। बिहार विधानसभा के वर्तमान सत्र के दौरान शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक राकेश रंजन ओझा ने अपने क्षेत्र की एक अत्यंत महत्वपूर्ण और ज्वलंत समस्या की ओर सरकार का ध्यान आकृष्ट किया। उन्होंने भोजपुर जिले के अंतर्गत आने वाले बिहिया प्रखंड में एक भी सरकारी डिग्री कॉलेज न होने का मुद्दा सदन के पटल पर प्रमुखता से रखा।

विधायक राकेश रंजन ओझा ने सदन को संबोधित करते हुए कहा कि बिहिया प्रखंड एक सघन आबादी वाला क्षेत्र है, लेकिन उच्च शिक्षा के संसाधनों के अभाव में यहाँ के युवाओं का भविष्य प्रभावित हो रहा है। उन्होंने इस बात पर गहरी चिंता व्यक्त की कि बिहिया प्रखंड में सरकारी डिग्री कॉलेज नही रहने से स्थानीय छात्र-छात्राओं को अपने घर से काफी लंबी दूरी तय करनी पड़ती है।

विशेष रूप से छात्राओं की बात करें तो उचित परिवहन और दूरी की समस्याओं के कारण कई छात्राएं अपनी उच्च शिक्षा बीच में ही छोड़ने को विवश हो जाती हैं। ग्रामीण परिवेश में लंबी दूरी तय कर दूसरे शहरों में जाकर पढ़ाई करना हर परिवार के लिए संभव नहीं होता। ऐसे में बिहिया में एक सरकारी डिग्री कॉलेज का होना अनिवार्य हो गया है।

राकेश रंजन ओझा ने राज्य सरकार से पुरजोर मांग की कि छात्र-छात्राओं की इन व्यावहारिक कठिनाइयों को गंभीरता से लिया जाए और बिहिया प्रखंड में जल्द से जल्द एक सरकारी डिग्री कॉलेज स्थापित करने की प्रक्रिया शुरू की जाए।

RAVI KUMAR
RAVI KUMAR
बिहार के भोजपुर जिला निवासी रवि कुमार एक भारतीय पत्रकार है एवं न्यूज पोर्टल खबरे आपकी के प्रमुख लोगों में से एक है।
- Advertisment -
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़

Most Popular