HomeNewsबिहारसंदेश के पूर्व विधायक बिजेंद्र यादव की बिगड़ी तबीयत, पटना के मेदांता...

संदेश के पूर्व विधायक बिजेंद्र यादव की बिगड़ी तबीयत, पटना के मेदांता अस्पताल में भर्ती

Bijendra Yadav – Sandesh: संदेश के पूर्व विधायक बिजेंद्र यादव की बिगड़ी तबीयत, पटना के मेदांता अस्पताल में भर्ती; भाई दिनेश ने जाना कुशल-क्षेम

  • हाइलाइट: Bijendra Yadav – Sandesh
  • अस्वस्थ होने की सूचना मिलते ही भाई दिनेश ने मेदांता अस्पताल पहुँचकर उनसे मुलाकात की
  • कहा: गंभीर चिंता का कारण नहीं, बिजेंद्र यादव जल्द ही स्वस्थ होकर पुनः जनता के बीच लौटेंगे

पटना। भोजपुर जिले के संदेश विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक और शहाबाद के प्रतिष्ठित जननेता बिजेंद्र यादव की अचानक तबीयत खराब होने के बाद उन्हें उपचार के लिए पटना स्थित मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनके अस्वस्थ होने की सूचना मिलते ही जगदीशपुर के पूर्व विधायक भाई दिनेश ने आज मेदांता अस्पताल पहुँचकर उनसे मुलाकात की और उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली।

अस्पताल पहुँचकर भाई दिनेश ने पूर्व विधायक बिजेंद्र यादव से आत्मीय भेंट की और चिकित्सकों से उनके उपचार संबंधी विस्तृत चर्चा की। डॉक्टरों द्वारा की गई प्रारंभिक जांच के अनुसार, फिलहाल किसी प्रकार की गंभीर चिंता का कारण नहीं पाया गया है। भाई दिनेश ने बताया कि वे अभी विशेषज्ञ डॉक्टरों की निरंतर देखरेख में हैं और उनके स्वास्थ्य में तेजी से सुधार हो रहा है। स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है और वे शीघ्र स्वस्थ होने की दिशा में अग्रसर हैं।

मुलाकात के दौरान पूर्व विधायक बिजेंद्र यादव का मनोबल काफी ऊंचा दिखा। उन्होंने भाई दिनेश से आत्मीय संवाद किया और पूरे आत्मविश्वास के साथ कहा कि वे जल्द ही स्वस्थ होकर पुनः जनता के बीच लौटेंगे। भाई दिनेश ने बताया की उनके शुभचिंतक और समर्थक भी उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं।

RAVI KUMAR
RAVI KUMAR
बिहार के भोजपुर जिला निवासी रवि कुमार एक भारतीय पत्रकार है एवं न्यूज पोर्टल खबरे आपकी के प्रमुख लोगों में से एक है।
- Advertisment -
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़

Most Popular