Homeशाहपुरबहोरनपुरअभियुक्तों की गिरफ्तारी में विफल बहोरनपुर थानाध्यक्ष लाइन क्लोज

अभियुक्तों की गिरफ्तारी में विफल बहोरनपुर थानाध्यक्ष लाइन क्लोज

Bahoranpur SHO: कांड निष्पादन और अभियुक्तों की गिरफ्तारी में लापरवाही बरतना बहोरनपुर थानाध्यक्ष विजय कुमार को महंगा पड़ गया।

  • हाइलाइट: Bahoranpur SHO
  • बहोरनपुर पुलिस द्वारा फरवरी माह में महज एक अभियुक्त की गिरफ्तारी

आरा। कांड निष्पादन और अभियुक्तों की गिरफ्तारी में लापरवाही बरतना बहोरनपुर थानाध्यक्ष विजय कुमार को महंगा पड़ गया। पुलिस अधीक्षक राज ने उन्हें लाइन क्लोज कर दिया गया। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि बहोरनपुर पुलिस द्वारा फरवरी माह में महज एक अभियुक्त की गिरफ्तारी की गयी है। कांडों की निष्पादन की गति भी असंतोष है। थानाध्यक्ष की काम में लापरवाही भी सामने आयी है। उसे गंभीरता से लेते हुए थानाध्यक्ष विजय कुमार को लाइन क्लोज कर दिया गया है।

बता दें कि हाल ही में गौरा गांव में एक किसान को गोली मारने के मामले में गिरफ्तार अभियुक्तों को जमानत मिलने के बाद ग्रामीणों द्वारा जमकर बहोरनपुर थाने के गेट पर जाम कर हंगामा मचाया किया गया था। ग्रामीणों द्वारा स्थानीय पुलिस पर लापरवाही का आरोप भी लगाया गया था। माना जा रहा है कि उस घटना से पुलिस अधीक्षक काफी नाराज थे।

इधर, पुलिस सूत्रों के अनुसार बड़हरा थानाध्यक्ष पर भी गाज गिरनी तय मानी जा रही है। बताया जा रहा है कि उनके खिलाफ एक मामले की जांच की जा रही है। जांच रिपोर्ट आने के बाद उनके खिलाफ कार्रवाई तय मानी जा रही है।

Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
Bharat Ji Shahpur
School AD

Most Popular