Homeआरा भोजपुरकोइलवरगैस एजेंसी के मुंशी से लूट मामले में एक और गिरफ्तार

गैस एजेंसी के मुंशी से लूट मामले में एक और गिरफ्तार

Robbery Case: अपराधियों ने पिस्तौल का भय दिखाकर और फायरिंग करते हुए उनसे 55 हजार रुपये लूट लिए थे।

  • हाइलाइट: Robbery Case
  • गीधा थाना क्षेत्र के मोखलिसा गांव का निवासी है गिरफ्तार आरोपी
  • पुलिस अधीक्षक राज ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी जानकारी

आरा। जिले के कोईलवर थाना क्षेत्र में गैस एजेंसी के मुंशी से हुई लूट के भामले में संलिप्त एक आरोपी को पुलिस ने धर दबोचा। इससे पहले इस मामले में दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया जा चुका है। वही एक विधि-विरुद्ध बालक को निरुद्ध किया गया था। इसकी जानकारी पुलिस अधीक्षक राज ने शुक्रवार की शाम प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।

उन्होंने बताया कि 19 जनवरी 26 कोईलवर के दौलतपुर निवासी चन्द्रकान्त सिंह, जो बबुरा स्थित राजन इंडेन गैस एजेंसी में मुंशी है। बबुरा से हरहंगी टोला गैस गोदाम से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान बांध पर तीन बाइक पर सवार अपराधियों ने उन्हें रोक लिया। अपराधियों ने पिस्तौल का भय दिखाकर और फायरिंग करते हुए उनसे 55 हजार रुपये लूट लिए थे।

कांड के उद्भेदन के लिए एसडीपीओ सदर-2 रंजीत कुमार सिंह के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई। जांच के दौरान पहले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था। उनके पास से लूट के पैसे, वादी का एटीएम कार्ड, आधार कार्ड, पैन कार्ड, जन आरोग्य कार्ट, दो मोबाइल और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की गई। इस मामले में एक नाबालिग को भी निरुद्ध किया गया था। अब पुलिस ने इस कांड में शामिल एक और आरोपी को गिरफ्तार किया।

एसपी ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त गीधा थाना क्षेत्र के मोखलिसा गांव निवासी हंस कुमार चौधरी उर्फ राजकुमार चौधरी का पुत्र प्रकाश कुमार है। उसका पुराना अपराधिक इतिहास रहा है। वह गीधा थाना कांड संख्या 18/26 तथा कोईलवर थाना कांड संख्या 11/26 में आरोपी रह चुका है।

Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़

Most Popular