Homeआरा भोजपुरपीरोभोजपुर के पीरो में बड़ी सड़क दुर्घटना, दो युवकों की मौत, छह...

भोजपुर के पीरो में बड़ी सड़क दुर्घटना, दो युवकों की मौत, छह जख्मी

Accident at Tiwaridih Turn in Piro: भोजपुर जिले के पीरो थाना क्षेत्र के तिवारीडीह मोड़ के समीप शनिवार की रात ट्रक एवं बेलेनो कार की सीधी भिड़ंत हो गई।

jay kumar
  • हाइलाइट: Accident at Tiwaridih Turn in Piro
  • ट्रक एवं बेलेनो कार की भिड़ंत में बारात जा रहे दो युवकों की मौत, छह जख्मी
  • एक ने घटनास्थल एवं दूसरे ने अस्पताल ले जाने के दौरान तोड़ा दम
  • पुलिस ने शव का सदर अस्पताल में कराया पोस्टमार्टम
  • पीरो थाना क्षेत्र के तिवारीडीह मोड़ के समीप शनिवार की रात घटी घटना

आरा/पीरों। बिहिया-बिहटा स्टेट हाईवे पर जिले के पीरो थाना क्षेत्र के तिवारीडीह मोड़ के समीप शनिवार की रात ट्रक एवं बेलेनो कार की सीधी भिड़ंत हो गई। हादसे के दौरान बलेनो कार सड़क चाट में पलट गई। दुर्घटना में दो युवकों की मौत हो गई। एक ने घटनास्थल एवं दूसरे ने सदर अस्पताल लाने के दौरान रास्ते में दम तोड़ दिया। वहीं कार पर सवार छह लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए।

जानकारी के अनुसार मृतकों में तरारी थाना क्षेत्र के बगसंडा गांव निवासी प्रियरंजन सिंह का 22 वर्षीय पुत्र लव कुमार एवं शाहपुर थाना क्षेत्र के गउडाढ़ गांव निवासी सुनील कुमार भट्ट का 26 वर्षीय पुत्र मनीष कुमार शामिल है। मृतक लव कुमार आईटीआई का छात्र था। जबकि जख्मियों में तरारी थाना क्षेत्र के बसगंडा गांव निवासी ददन सिंह का 22 वर्षीय पुत्र राजू कुमार, अशोक शर्मा का 23 वर्षीय पुत्र सोनू शर्मा, जनार्दन सिंह का 22 वर्षीय पुत्र आशीष कुमार, सत्येंद्र सिंह का 21 वर्षीय पुत्र नीरज कुमार, श्याम बिहारी शर्मा का 23 वर्षीय पुत्र हरीओम शर्मा एवं अंकित कुमार शामिल है।

इधर, बेलेनो कार पर सवार अंकित कुमार ने बताया कि सभी पीरो से शादी समारोह में शामिल होने के लिए जा रहे थे। इसी क्रम में मनीष कुमार कार चला रहा था। उसी दौरान तिवारीडीह मोड़ के समीप अचानक एक व्यक्ति उनके कार के सामने आ गया। उक्त व्यक्ति को बचाने के दौरान में उनकी कार अनियंत्रित होकर विपरीत दिशा से आ रही ट्रक से टकराकर सड़क चाट में पलट गई। जिसमें लव कुमार घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि मनीष कुमार ने इलाज के लिए सदर अस्पताल लाने के दौरान रास्ते में ही दम तोड़ दिया। इसके बाद पुलिस ने दोनों शवो का पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया। वहीं अन्य जख्मियों को प्राथमिक उपचार करने के बाद बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया।

बताया जाता है कि मृतक लव कुमार अपने तीन भाइयों में बड़ा था। उसके परिवार में मां संगीता देवी व दो भाई पवन कुमार एवं आदर्श कुमार है। जबकि मृतक मनीष कुमार एक भाई व एक बहन में बड़ा था एवं अपने मां-बाप का इकलौता चिराग था। उसके परिवार में मां विमला देवी एवं एक बहन अंजली देवी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार उसके पिता सुनील कुमार भट्ट ने दो शादी की थी। उन्हें पहली पत्नी से उसके भाई संदीप व दीपक है। पहली पत्नी की मौत हो जाने के बाद उन्होंने विमला देवी से दूसरी शादी की थी। घटना के बाद मृतको के घर में हाहाकार मच गया है। घटना के बाद मृतकों के परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Bijay singh
Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi

Most Popular