Homeआरा भोजपुरजगदीशपुरजगदीशपुर: 16 अप्रैल को होगा सशक्त स्थायी समिति सदस्यों का चुनाव

जगदीशपुर: 16 अप्रैल को होगा सशक्त स्थायी समिति सदस्यों का चुनाव

Jagdishpur आरा, भोजपुर। जिले के जगदीशपुर नगर पंचायत में सशक्त स्थायी समिति के गठन हेतु जिला निर्वाचन कार्यालय द्वारा इस संबंध में विस्तृत दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं। आधिकारिक सूचना के अनुसार, नगर पंचायत जगदीशपुर के सशक्त स्थायी समिति के सदस्यों का चुनाव आगामी 16 अप्रैल 2026 को संपन्न होगा।

jay kumar

निर्वाचन की प्रक्रिया जगदीशपुर अनुमंडल कार्यालय सभागार में पूर्वाह्न 8:00 बजे से आरंभ होगी। जिला निर्वाचन पदाधिकारी (नगरपालिका) सह जिला पदाधिकारी, भोजपुर ने सभी वार्ड पार्षदों को इस निर्धारित समय और स्थान पर अनिवार्य रूप से उपस्थित होने का निर्देश दिया है।

यह निर्वाचन प्रक्रिया बिहार नगरपालिका (संशोधन) अधिनियम-2026 के प्रावधानों के अनुरूप आयोजित की जा रही है। 12 मार्च 2026 को बिहार गजट में प्रकाशित संशोधन के बाद, बिहार नगरपालिका अधिनियम 2007 की धारा 21 (3) एवं 27 (3) में बदलाव किए गए हैं। इसी के आलोक में विभागीय अधिसूचना संख्या-1187 दिनांक 02 अप्रैल 2026 के अनुपालन में भोजपुर जिले के नगर निकायों में यह नई व्यवस्था लागू की गई है।

जिला निर्वाचन कार्यालय ने नगर पंचायत जगदीशपुर के कार्यपालक पदाधिकारी को भी आवश्यक निर्देश दिए हैं। उन्हें यह सुनिश्चित करने को कहा गया है कि सभी निर्वाचित वार्ड पार्षदों को इस संबंध में औपचारिक सूचना प्राप्त हो जाए और 8 अप्रैल 2026 तक तामिला प्रतिवेदन जिला कार्यालय को उपलब्ध करा दिया जाए।

Jagdishpur: नगर पंचायत जगदीशपुर के राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज

विदित रहे की पूर्व व्यवस्था के अंतर्गत सशक्त स्थायी समिति के सदस्यों का चयन मुख्य पार्षद द्वारा किया जाता था, किंतु अब नई प्रक्रिया के तहत सदस्यों का चयन सभी वार्ड पार्षदों के प्रत्यक्ष मतदान द्वारा किया जाएगा। निर्वाचन की घोषणा के साथ ही नगर पंचायत जगदीशपुर के राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है। वार्ड पार्षदों के मध्य बैठकों का दौर शुरू हो चुका है और आगामी चुनाव को लेकर रणनीतियां बनाई जा रही हैं।

Bijay singh
Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi

Most Popular