HomeNewsक्राइमभोजपुर में अपहृत हीरो की हत्या कर शव जमीन में दफनाया, तीन...

भोजपुर में अपहृत हीरो की हत्या कर शव जमीन में दफनाया, तीन गिरफ्तार

Kusre village: भोजपुर के संदेश थाना क्षेत्र के कुसरे गांव से अपहृत युवक की हत्या कर दी गई। उसका जमीन के अंदर दफनाया गया शव सहार बालू घाट 26-बी के जाने वाले रास्ते में खेत से सातवें दिन बरामद हुआ।

  • हाइलाइट: Kusre village
  • अपहृत हीरो की हत्या कर शव जमीन में दफनाया, तीन गिरफ्तार
  • काफी खोजबीन के बाद सातवें दिन बरामद हुआ शव
  • मृतक की पत्नी के तहरीर पर माता-पिता समेत छह पर प्राथमिकी
  • पोस्टमार्टम के लिए शव आरा सदर अस्पताल से पटना रेफर
  • संदेश थाना क्षेत्र के कुसरे गांव में बीते 7 अप्रैल को घटी थी घटना

आरा। भोजपुर के संदेश थाना क्षेत्र के कुसरे गांव से अपहृत युवक की हत्या कर दी गई। उसका जमीन के अंदर दफनाया गया शव सहार बालू घाट 26-बी के जाने वाले रास्ते में खेत से सातवें दिन बरामद हुआ। मृतक दाएं हाथ की हथेली व दायां पैर का चमड़ा छूटा हुआ पाया गया है परिजन द्वारा अपहरण कर हत्या कर शव को जमीन में दफनाने का आरोप लगाया है। शव मिलते ही गांव व आसपास के इलाके में सनसनी मच गई।

Kusre village: जेसीबी से जमीन खोदकर शव बाहर निकला गया

Kusre village: जेसीबी से जमीन खोदकर शव बाहर निकला गया

सूचना मिलते ही स्थानीय थाना घटनास्थल पर पहुंची और जेसीबी से जमीन खोदकर उसके शव को बाहर निकला। जानकारी के अनुसार मृतक संदेश थाना क्षेत्र के कुसरे गांव निवासी बुटन यादव का 22 वर्षीय पुत्र हीरो यादव है।

इधर, दूरभाष पर बात करने पर मृतक की पत्नी मुनी देवी ने बताया कि उसके ससुराल वालों द्वारा संपत्ति बंटवारे को लेकर बराबर उनके साथ मारपीट की जाती थी। एक माह पूर्व वह चांदी थाना क्षेत्र के जोकटा गांव अपने मायके जाकर रह रही थी। इसी बीच 7 अप्रैल की शाम वह घर लापता हो गया।

सूचना पाकर वह अपने ससुराल पहुंची। इसके बाद परिजनों ने उसकी काफी खोजबीन की गई। लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया था। जिसके बाद मुनी देवी द्वारा स्थानीय थाना मे 9 अप्रैल को अपने ससुर-सास व देवर समेत छह लोगों के खिलाफ अपने पति का अपहरण कर हत्या करने का आरोप लगाते हुए नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई थी। इसी बीच खोजबीन के दौरान सोमवार की सुबह सहार थाना क्षेत्र अंतर्गत उसका शव बरामद किया गया।

वहीं दूसरी तरफ मृतक की पत्नी मुनी देवी द्वारा संपत्ति बंटवारे के विवाद में अपने ससुर बुटन यादव, सास पुनीता देवी, देवर मीठा लाल, मनु कुमार एवं दीपक कुमार सहित छह लोगों के खिलाफ अपने पति की अपहरण कर व हत्या करने का आरोप लगाते हुए नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार किया और तीनों आरोपी अप्राथमिकी अभियुक्त बताया जा रहे हैं।

एसएल टीम ने घटनास्थल पर जाकर की जांच

वही पुलिस द्वारा एफएसएल की टीम को बुलाया गया। एफएसएल की टीम घटनास्थल पर पहुंची और साक्ष्य को इकट्ठा किया। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। जहां से ऑन ड्यूटी चिकित्सक सूर्यकांत निराला द्वारा शव को पोस्टमार्टम के लिए पटना रेफर कर दिया गया।

मृतक की बेटी के सर से उठा बाप का साया

बताया जाता है कि मृतक के परिवार में पत्नी मुनी देवी एवं एक पुत्री प्रियांशु कुमारी है। घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया है। उसकी पत्नी मुनी देवी एवं परिवार के सभी सदस्यों का बुरा हाल है

Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
Bharat Ji Shahpur
School AD

Most Popular