Homeआरा भोजपुरपीरोअकोढ़ा गांव में युवा किसान की गोली मारकर हत्या

अकोढ़ा गांव में युवा किसान की गोली मारकर हत्या

Abhimanyu Akodha Village: मृतक की पहचान अकोढ़ा गांव निवासी वीरेंद्र उर्फ रामायण महतो के 25 वर्षीय पुत्र अभिमन्यु कुमार के रूप में हुई है।

  • हाइलाइट: Abhimanyu Akodha Village
  • हत्या का कारण स्पष्ट नहीं, मामले की तफ्तीश में जुटी पुलिस
  • पुलिस ने शव का सदर अस्पताल में कराया पोस्टमार्टम
  • फॉरेंसिक विशेषज्ञों ने घटनास्थल से महत्वपूर्ण सबूत एकत्रित किए

आरा, भोजपुर। जिले के चौरी थाना क्षेत्र अंतर्गत अकोढ़ा गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां खेत-बधार में बोरिंग के पास एक युवा किसान की गोली मारकर निर्मम हत्या कर दी गई। मृतक को काफी करीब से ललाट के बीच गोली मारी गई है। जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। इस सनसनीखेज वारदात के बाद पूरे गांव और आसपास के क्षेत्रों में भय का माहौल व्याप्त है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान अकोढ़ा गांव निवासी वीरेंद्र उर्फ रामायण महतो के 25 वर्षीय पुत्र अभिमन्यु कुमार के रूप में हुई है। अभिमन्यु पेशे से किसान था और अपने परिवार के साथ खेती का कार्य करता था। शुक्रवार की सुबह जब उसका शव बधार में स्थित एक बोरिंग के पास मिला, लोगों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी।

Abhimanyu Akodha Village: एफएसएल की टीम ने एकत्रित किए साक्ष्य

घटना की जानकारी मिलते ही चौरी थाना अध्यक्ष राकेश कुमार सिंह दलबल के साथ तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई शुरू कर दी और साक्ष्य जुटाने के लिए फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी यानी एफएसएल की टीम को मौके पर बुलाया गया। फॉरेंसिक विशेषज्ञों ने घटनास्थल से महत्वपूर्ण सबूत एकत्रित किए।

मृतक के पिता वीरेंद्र उर्फ रामायण महतो ने बताया कि उनका बेटा गुरुवार सुबह लगभग 10 बजे बाइक से चरपोखरी थाना क्षेत्र के काउप गांव स्थित अपने ननिहाल गया था। शुक्रवार की सुबह जब वे स्वयं बधार स्थित बोरिंग के पास पहुंचे, तो उन्होंने अपने पुत्र का शव वहां पड़ा देखा। फिलहाल पुलिस इस जघन्य हत्याकांड के हर पहलू की गहनता से जांच कर रही है।

Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
Bharat Ji Shahpur
School AD

Most Popular