HomeNewsबिहारभोजपुर के जिलाधिकारी को ईडी निदेशक बताकर परेशान करने वाला आरोपी पटना...

भोजपुर के जिलाधिकारी को ईडी निदेशक बताकर परेशान करने वाला आरोपी पटना से गिरफ्तार

Fake ED director Arrested: ईडी के निर्देशक बनकर भोजपुर डीएम के सरकारी मोबाइल पर कॉल करके कर रहा था परेशान

  • हाइलाइट: Fake ED director Arrested
  • नवादा थाना में दर्ज हुई प्राथमिकी, पुलिस ने पटना से धर दबोचा

आरा। भोजपुर के जिलाधिकारी के सरकारी मोबाइल नंबर पर खुद को प्रवर्तन निदेशालय यानी ईडी का निदेशक बताकर अनावश्यक रूप से परेशान करने का एक गंभीर मामला प्रकाश में आया है। इस मामले में नवादा थाने में प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को पटना से गिरफ्तार कर लिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, जिला पदाधिकारी की गोपनीय शाखा के लिपिक रोहित कुमार द्वारा दर्ज कराई गई प्राथमिकी में बताया गया है कि गत 27 अप्रैल को जिलाधिकारी के सरकारी मोबाइल नंबर पर एक अज्ञात मोबाइल नंबर 7634892208 से लगातार कॉल आ रहे थे। इन कॉल्स के माध्यम से जिलाधिकारी को अनावश्यक रूप से परेशान किया जा रहा था। जब कॉलर से उसकी पहचान के बारे में पूछताछ की गई, तो उसने खुद को नई दिल्ली स्थित ईडी का निदेशक बताया। कॉलर के दावों पर संदेह होने के बाद मामले की गंभीरता को देखते हुए स्थानीय थाने में शिकायत दर्ज कराई गई।

Fake ED director Arrested: पटना से गिरफ्तार हुआ अभिषेक भोपल्का

इस मामले में नवादा थाना अंतर्गत आईटी एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई और सब इंस्पेक्टर प्रफुल्ल कुमार को इस कांड का अनुसंधानकर्ता नियुक्त किया गया। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तकनीकी अनुसंधान और त्वरित कार्रवाई शुरू की।

पुलिस की जांच में आरोपी की पहचान पटना निवासी अभिषेक भोपल्का के रूप में हुई, जो पटना जिले के बुद्धा कॉलोनी थाना अंतर्गत बोरिंग रोड फुलवारी स्थित नागेश्वर कॉलोनी के अजय अपार्टमेंट का निवासी है। वह विष्णु प्रसाद अग्रवाल का पुत्र बताया जाता है। पुलिस ने जाल बिछाकर आरोपी को पटना से धर दबोचा। पूछताछ के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
Mother Aranya Devi - Ara
Mother Aranya Devi - Ara

Most Popular