Homeअन्यट्रेंडिंग न्यूजबिहिया थाना के कटेयां गांव में एक विवाहिता महिला पर जानलेवा हमला

बिहिया थाना के कटेयां गांव में एक विवाहिता महिला पर जानलेवा हमला

Anu Kumari Kateyan: पुलिस की पूछताछ में आरोपी युवक ने प्रेम प्रसंग की बात स्वीकार की है और दावा किया है कि मोबाइल से फोटो डिलीट करने की बात पर हुए विवाद के दौरान महिला ने ही पहले उस पर वार किया, जिसके बचाव में उसने यह कदम उठाया।

jay kumar
  • हाइलाइट: Anu Kumari Kateyan
  • घर में घुसकर धारदार हथियार से महिला का गला काटा, घायल
  • घायल महिला का आरा के निजी अस्पताल में कराया जा रहा इलाज
  • घायल के फर्दबयान पर नामजद प्राथमिकी दर्ज, आरोपी गिरफ्तार

आरा, भोजपुर। जिले के बिहिया थाना क्षेत्र में रविवार की देर रात घटी एक दिल दहला देने वाली घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। कटेयां गांव में एक विवाहिता महिला पर जानलेवा हमले का मामला प्रकाश में आया है, जिसमें एक युवक पर महिला की गला रेतने का गंभीर आरोप लगा है। इस घटना के बाद से क्षेत्र के लोग स्तब्ध हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीड़ित महिला अनु कुमारी (22 वर्ष) अपने घर पर मौजूद थी। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि पीड़ित के पति और ससुर घर पर मौजूद नहीं थे। ससुर के सड़क दुर्घटना में घायल होने के कारण पति और अन्य परिजन वाराणसी में उनके उपचार में व्यस्त थे। इसी दौरान, देर रात घर में घुसे एक युवक ने महिला की गर्दन पर धारदार हथियार से हमला कर उसे लहूलुहान कर दिया।

Anu Kumari Kateyan: धारदार हथियार से हमला कर किया लहूलुहान

घटना के बारे में जानकारी देते हुए घायल महिला के देवर आदित्य कुमार ने बताया कि आरोपी युवक चोरी की नीयत से घर में दाखिल हुआ था। महिला की नींद खुलने पर जब उसने विरोध किया, तो आरोपी ने धारदार हथियार से उस पर हमला कर दिया। हालांकि, भागने के प्रयास में आरोपी युवक को परिजनों द्वारा पकड़ लिया गया और बाद में पुलिस के हवाले कर दिया गया।

बिहिया थानाध्यक्ष सुंदेश्वर कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी की पहचान ऋषि राज के रूप में हुई है, जो उसी गांव का निवासी है। पूछताछ में आरोपी ने प्रेम प्रसंग की बात स्वीकार की है और दावा किया है कि मोबाइल से फोटो डिलीट करने की बात पर हुए विवाद के दौरान महिला ने ही पहले उस पर वार किया, जिसके बचाव में उसने यह कदम उठाया।

आरोपी जबरन घर में घुसा और जान से मारने की नीयत से उस पर हमला किया

दूसरी ओर, पीड़ित महिला के फर्द बयान के अनुसार, वह आरोपी के दावों को सिरे से खारिज करती हैं। अनु कुमारी का आरोप है कि आरोपी जबरन घर में घुसा और जान से मारने की नीयत से उस पर हमला किया। फिलहाल, घायल महिला का इलाज आरा के बाबू बाजार स्थित एक निजी अस्पताल में चल रहा है। मामले की गंभीरता को देखते हुए सर्जन डॉ. विकास सिंह ने बताया कि पीड़िता की गर्दन पर कई गहरे घाव थे और काफी रक्तस्राव हुआ था। फिलहाल उसका प्राथमिक उपचार कर डैमेज पार्ट्स को रिपेयर किया है और महिला की स्थिति पर नजर रखी जा रही है।

बिहिया थाना क्षेत्र के कटेयां गांव में रविवार की देर रात घटी घटना- Update

मिली जानकारी के अनुसार महिला बिहिया थाना क्षेत्र के कटेया गांव वार्ड नंबर-14 निवासी आशीष कुमार शर्मा की 22 वर्षीया पत्नी अनु कुमारी है। इधर, घायल महिला के देवर आदित्य कुमार ने बताया कि उनके पति बनाही बाजार स्थित आभूषण दुकान में काम करते हैं। गुरुवार की रात जब उनके ससुर मुन्ना सेठ दुकान बंद कर बाइक द्वारा वापस घर लौट रहे थे। उसी दौरान फिनगी फाटक के समीप उनका एक्सीडेंट हो गया था। इस दौरान वे गंभीर रूप से जख्मी हो गए थे, उनका दोनों पैर टूट गया था। जिसको लेकर परिजन उन्हें इलाज के लिए आरा से वाराणसी ले गए थे। जबकि घर में उसकी दो भाभी और वह था।

इसी बीच रविवार की देर रात गांव के ही एक युवक उनके घर में चोरी की नीयत से घुस गया। इस दौरान भाभी की नींद खुल गई, तभी युवक द्वारा उनका गर्दन काट दिया गया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। वहीं दूसरी तरफ घायल महिला के देवर आदित्य कुमार ने चोरी करने के नियत से घर में घुसने व विरोध करने पर अपनी भाभी का गला काटकर घायल करने का आरोप लगाया है।

आरोपी को बिहिया पुलिस ने किया गिरफ्तार

वही इस संबंध में बिहिया थानाध्यक्ष सुंदेश्वर कुमार ने बताया कि त्वरित कार्रवाई कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तार आरोपित उसी गांव के निवासी वासुदेव यादव का पुत्र ऋषि राज है। पूछताछ के दौरान उसने बताया कि उन दोनों के बीच प्रेम प्रसंग है। महिला द्वारा ही उसके मोबाइल में रहे अपने सभी फोटो डिलीट करने के लिए उसे अपने घर बुलाया गया था। वह घर में जाने के बाद महिला द्वारा उसके मोबाइल से अपने सभी फोटो को डिलीट कर दिया गया। जब उसने महिला से मोबाइल मांगा, तो उसने देने से इंकार कर दिया। इसी बात को लेकर उनके बीच नोकझोंक हुई। जिसके बाद पहले महिला द्वारा उस पर धारदार हथियार से वार किया गया। जिसके बाद उसने उसका गर्दन काट दिया।

उन्होंने बताया कि घटनास्थल पर एफएसएल की टीम को भी बुलाया गया था। तब एफएसएल की टीम ने घटनास्थल पर पहुंच साक्ष्य को इकट्ठा किया। थानाध्यक्ष ने बताया कि संबंध में घायल महिला अनु कुमारी के फर्द बयान पर ऋषि राज के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। दर्ज प्राथमिकी में उसके द्वारा बताया गया है कि उसके पति ससुर का इलाज करने के लिए वाराणसी गए थे। तभी देर रात दरवाजा खटखटाने की आवाज आई, तो उसने सोचा कि उसके पति आए हैं। जब वह दरवाजा खोलने गई, तो दरवाजे पर आरोपी युवक खड़ा था और वह जबरन घर में घुसकर उससे बातचीत करने लगा। तभी उसके पति भी आ गए। उसी बीच उसके द्वारा जान मारने की नियत से धारदार हथियार से उसका गर्दन पर वार कर गया। बहरहाल पुलिस अपने स्तर से मामले की छानबीन कर रही है।

Bijay singh
Khabareapki
Khabareapki
Khabar Apki News Covers all Breaking News in Hindi

Most Popular