Homeबिहारआरा भोजपुरभोजपुर में आंधी और बारिश के दौरान आकाशीय बिजली का कहर

भोजपुर में आंधी और बारिश के दौरान आकाशीय बिजली का कहर

Nirmal Kumar Salempur: बिहार के भोजपुर जिले के संदेश थाना क्षेत्र में सोमवार की शाम कुदरत का कहर देखने को मिला, जहां तेज आंधी और बारिश के बीच आकाशीय बिजली (ठनका) गिरने से एक युवा ट्रैक्टर चालक की मौके पर ही मौत हो गई।

  • हाइलाइट:Nirmal Kumar Salempur
  • आंधी-पानी के दौरान ठनका गिरने से भोजपुर में ट्रैक्टर चालक की मौत
  • भोजपुर में संदेश थाना क्षेत्र के खुठियारी शिव मंदिर के समीप घटी घटना

आरा, भोजपुर। जिले के संदेश थाना क्षेत्र में सोमवार की शाम कुदरत का कहर देखने को मिला, जहां तेज आंधी और बारिश के बीच आकाशीय बिजली (ठनका) गिरने से एक युवा ट्रैक्टर चालक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान संदेश थाना अंतर्गत सलेमपुर गांव निवासी नन्हे लाल राम के 20 वर्षीय पुत्र निर्मल कुमार के रूप में हुई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, निर्मल सोमवार की शाम अपने ट्रैक्टर के साथ खेत जोतने के लिए निकला था। कार्य के दौरान अचानक मौसम ने करवट ली और तेज आंधी के साथ मूसलाधार बारिश शुरू हो गई। इसी बीच आसमान से बिजली गिरी, जिसकी चपेट में आने से निर्मल की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई।

संदेश थाना क्षेत्र के खुठियारी शिव मंदिर के समीप घटी इस घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के क्षेत्र में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलने पर स्थानीय लोग मौके पर एकत्र हुए और अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया। इस असमय निधन की खबर जैसे ही निर्मल के परिजनों तक पहुंची, उनके घर में कोहराम मच गया। परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है और गांव में मातम पसरा हुआ है।

Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
Bharat Ji Shahpur
School AD

Most Popular