Gulzarpur: लडकी ने शादी से किया इंकार, तो लड़के ने मोबाइल टावर पर चढ़ खुदकुशी का किया असफल प्रयास
- हाइलाइट: Gulzarpur
- हाई वोल्टेज ड्रामा करने के बाद उसे पुलिस थाने ले गई
- सहार थाना क्षेत्र के गुलजारपुर गांव में बुधवार की सुबह घटी घटना
आरा,भोजपुर। जिले के सहार थाना क्षेत्र के गुलजारपुर गांव में बुधवार की सुबह एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। जहां लड़की व उसके घर वालों द्वारा शादी से इंकार करने से नाराज लड़का मोबाइल टावर पर चढ़कर खुदकुशी का असफल प्रयास करने लगा। तभी वहां आसपास घरों में रहे जब लोगों ने उसे मोबाइल टावर पर चढ़ कूदने का प्रयास करते देखा, तो शोर मचाते हुए बाहर निकले। जिसके बाद वहां पर भारी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठी हो गई।
इसकी जानकारी डायल 112 नंबर पुलिस वाहन को दी गई। सूचना पाकर पुलिस वहां पहुंची और उक्त लड़के को समझाने-बुझाने लगी। काफी देर तक चले हाई वोल्टेज ड्रामा करने के बाद उसे मोबाइल टावर से नीचे उतरा। तब उसे पुलिस थाने ले गई। जानकारी के अनुसार उक्त युवक सहार थाना क्षेत्र के गुलजारपुर गांव निवासी गणेश पासवान का 22 वर्षीय पुत्र मंटू कुमार है।
Gulzarpur : इसी साल शादी करने की बात तय हुई थी
बताया जाता है कि सहार थाना क्षेत्र के गुलजारपुर गांव निवासी गणेश पासवान के पुत्र मंटू कुमार की शादी पिछले वर्ष उदवंतनगर थाना क्षेत्र के रामपुर मिल्की गांव निवासी राकेश पासवान की बेटी से तय हुई थी। जहां दोनों परिवार के बीच लड़का व लडक़ी को देखकर इसी साल शादी करने की बात तय हुई थी। जिसके बाद मंटू कुमार काम करने हैदराबाद चला गया और पूरी कमाई लड़की पर खर्च कर दिया।
जब लड़का हैदराबाद से वापस अपने गांव लौटा, तो लड़की पक्ष के द्वारा घर सही नहीं होने की बात कहते हुए शादी करने से इनकार कर दिया गया। जिसको लेकर बुधवार की अहले सुबह मंटू कुमार अपनी होने वाली पत्नी से फोन पर बात कर रहा था। तभी लड़की के भाई के द्वारा उसे गाली-गलौज किया जाने लगा।
जिससे गुस्से में आकर मंटू कुमार खुदकुशी करने के उद्देश्य से मोबाइल टावर पर चढ़ गया। हालांकि टावर के समीप मौजूद घर में रहने वाले राजू कुमार द्वारा हल्ला किया गया। जिसके बाद सैकड़ो ग्रामीण टावर के पास इकट्ठा हुए। सूचना पाकर डायल 112 नंबर पुलिस पहुंची और शादी कराने का आश्वासन देकर किसी तरह उसे नीचे उतार अपने साथ ले गई।


