HomeNewsलालू प्रसाद यादव के 79वें जन्मदिवस पर भाई दिनेश ने शेयर की...

लालू प्रसाद यादव के 79वें जन्मदिवस पर भाई दिनेश ने शेयर की जश्न की तस्वीरें

Lalu Prasad Yadav Birthday: सामाजिक न्याय के प्रखर ध्वजवाहक लालू प्रसाद यादव के 79वें जन्मदिवस पर भाई दिनेश ने दी आत्मीय शुभकामनाएं

RN Yadav
  • हाइलाइट: Lalu Prasad Yadav Birthday
  • लालू यादव ने सदैव हाशिए पर खड़े समाज की आवाज को बुलंदी दी:- पूर्व विधायक

आरा। 11 जून का दिन भारतीय राजनीति, विशेषकर सामाजिक न्याय की विचारधारा के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। यह दिन है राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के जन्मदिवस का। इस अवसर पर जगदीशपुर के पूर्व विधायक और वरिष्ठ राजद नेता भाई दिनेश ने 10 सर्कुलर रोड स्थित आवास पर पहुंचकर उन्हें जन्मदिन की हार्दिक बधाई दी। भाई दिनेश ने उन्हें गुलदस्ता और अंगवस्त्र भेंटकर उनके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।

Lalu Prasad Yadav Birthday : हाशिए पर खड़े समाज की आवाज बने: दिनेश

भाई दिनेश ने कहा कि लालू प्रसाद यादव जी का व्यक्तित्व संघर्ष और सादगी का प्रतीक है। एक सामान्य किसान परिवार से निकलकर देश की मुख्यधारा की राजनीति के केंद्र बिंदु तक का उनका सफर करोड़ों लोगों के लिए प्रेरणादायी है। उन्होंने आजीवन गरीब, मजलूम, अल्पसंख्यक, दलित और पिछड़े वर्गों के अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष किया। सड़क से लेकर सदन तक उन्होंने सदैव हाशिए पर खड़े समाज की आवाज को बुलंदी दी है।

उन्होंने आगे कहा कि आज के दौर में लालू जी जैसी जननेता की भूमिका और भी महत्वपूर्ण हो गई है। सामाजिक समरसता और सर्वधर्म समभाव की जो नींव उन्होंने रखी, वह भारतीय लोकतंत्र को मजबूत बनाने का आधार है। उनके शब्दों में, दूसरा लालू प्रसाद यादव पैदा होना कठिन है क्योंकि उन्होंने सत्ता को सेवा का माध्यम बनाकर समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को सम्मान और पहचान दिलाने का ऐतिहासिक कार्य किया है।

Tiyar Pax

भाई दिनेश पिछले पांच दिनों से राबड़ी देवी आवास पर

लालू प्रसाद यादव जी के प्रति अपनी निष्ठा और समर्पण का परिचय देते हुए भाई दिनेश पिछले पांच दिनों से लगातार 10 सर्कुलर रोड स्थित पूर्व मुख्यमंत्री श्रीमती राबड़ी देवी जी के आवास पर मौजूद रहे। उन्होंने अपनी सामाजिक न्याय सेना के साथ मिलकर सुरक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी संभाली और राजद कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर अनुशासित ढंग से जन्मदिवस के कार्यक्रमों को संपन्न कराया।

11 जून की मध्यरात्रि जैसे ही घड़ी ने बारह बजाए, कार्यकर्ताओं और सुरक्षा प्रहरियों के साथ मिलकर केक काटकर और खुशियां मनाकर इस उत्सव की शुरुआत की गई। सुबह चार बजे मॉर्निंग वॉक से लेकर प्रातः छह बजे बैंड-बाजे के साथ आयोजित उत्सव तक, भाई दिनेश का उत्साह देखते ही बनता था। उन्होंने इस अवसर पर सुरक्षा कार्यों में जुटे सामाजिक न्याय सेना के सदस्यों को गुलाब का फूल भेंटकर उनका उत्साहवर्धन भी किया।

राजनीतिक विरोधियों द्वारा लगाए गए आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए भाई दिनेश ने स्पष्ट किया कि जनता इस बात से भली-भांति परिचित है कि लालू जी ने हमेशा सर्वसमाज के सम्मान की राजनीति की है। उनके विकास और न्याय के कार्यों को धुंधला करने की कोशिशें हमेशा विफल रही हैं।

जन्मदिवस के अवसर पर भाई दिनेश ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव, पूर्व मुख्यमंत्री श्रीमती राबड़ी देवी, सांसद श्रीमती मीसा भारती, अब्दुल बारी सिद्दीकी, प्रदेश अध्यक्ष मंगनी लाल मंडल, भाई वीरेंद्र, फातमी साहब,भोला प्रसाद यादव, आलोक मेहता सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं से भेंट की और इस खुशी को साझा किया।

RAVI KUMAR
RAVI KUMAR
बिहार के भोजपुर जिला निवासी रवि कुमार एक भारतीय पत्रकार है एवं न्यूज पोर्टल खबरे आपकी के प्रमुख लोगों में से एक है।
- Advertisment -
sambhavna

Most Popular