HomeNewsबिहारबिहार में 1 करोड़ रुपये से ज्यादा मूल्य की विदेशी शराब जब्त,...

बिहार में 1 करोड़ रुपये से ज्यादा मूल्य की विदेशी शराब जब्त, तस्कर गिरफ्तार

ट्रक से 11 हजार लीटर विदेशी शराब बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

Bhojpur Bihar: भोजपुर में बड़ी कार्रवाई: ट्रक से 11 हजार लीटर विदेशी शराब बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

RN Yadav
  • हाइलाइट: Bhojpur Bihar
  • जप्त शराब का बाजार मूल्य करीब 1 करोड़ 35 लाख रुपये आँका गया
  • हरियाणा से मुजफ्फरपुर की ओर ले जाया जा रहा था जब्त शराब

आरा। बिहार में शराबबंदी कानून को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए मद्यनिषेध विभाग द्वारा निरंतर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत भोजपुर जिले में एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। गुप्त सूचना के आधार पर की गई एक संयुक्त छापेमारी में पुलिस और उत्पाद विभाग ने भारी मात्रा में विदेशी शराब के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है।

Bhojpur Bihar: हरियाणा से बिहार लाई जा रही थी विदेशी शराब

भोजपुर जिलाधिकारी तनय सुल्तानिया के कड़े निर्देशों के आलोक में जिले में शराब माफियाओं के विरुद्ध सघन छापेमारी एवं वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में 12 जून को सहायक आयुक्त मद्यनिषेध, रजनीश को एक गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि हरियाणा से एक ट्रक के माध्यम से भारी मात्रा में विदेशी शराब बिहार लाई जा रही है।

धनगाई थाना क्षेत्र के महुरही ओवरब्रिज के पास घेराबंदी

सूचना मिलते ही मद्यनिषेध एवं उत्पाद विभाग भोजपुर और राज्य नियंत्रण ब्यूरो, पटना की संयुक्त टीम गठित की गई। टीम ने मोहनिया-आरा फोरलेन स्थित धनगाई थाना क्षेत्र के महुरही ओवरब्रिज के पास घेराबंदी की। जांच के दौरान पंजाब नंबर की एक महिंद्रा ब्लाजो ट्रक को रोका गया, जिसकी तलाशी लेने पर भारी मात्रा में विदेशी शराब की खेप बरामद हुई।

Tiyar Pax

अनुमानित बाजार कीमत लगभग 1 करोड़ 35 लाख रुपये

इस कार्रवाई में कुल 11,205.600 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई, जो 62,040 पीस के रूप में थी। बरामद शराब की अनुमानित बाजार कीमत लगभग 1 करोड़ 35 लाख रुपये आंकी गई है। यह खेप हरियाणा से मुजफ्फरपुर (बिहार) ले जाई जा रही थी।

पुलिस ने मौके से ट्रक चालक अमनदीप सिंह, निवासी करनाल गांधीनगर, हरियाणा और जरनैल सिंह, निवासी शरीफगढ़, कुरुक्षेत्र, हरियाणा को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए दोनों आरोपियों के खिलाफ आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है, जिसके उपरांत उन्हें न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा।

बिहार में अवैध शराब के कारोबार के विरुद्ध अभियान

राज्य में कानून का उल्लंघन करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। प्रशासन ने यह स्पष्ट किया है कि बिहार में शराब माफियाओं के नेटवर्क को तोड़ने और अवैध शराब के कारोबार, तस्करी के विरुद्ध यह अभियान आगे भी इसी सख्ती के साथ जारी रहेगा। इस महत्वपूर्ण छापेमारी दल में निरीक्षक अनिल कुमार, सहायक अवर निरीक्षक धीरज कुमार सिंह, सहायक अवर निरीक्षक मदन लाल यादव के साथ-साथ मद्यनिषेध सिपाही, सैप और होमगार्ड के जवान शामिल थे।

Khabar Apki
Khabar Apki
Khabar Apki News Covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
sambhavna

Most Popular