Ara Nawada police: आरा नवादा थाना परिसर के सोमवार की दोपहर की घटना, पुराने मालखाने एवं व कुर्की-जब्ती का जब्त सामान जलकर राख
- हाइलाइट: Ara Nawada police
- सदर एसडीपीओ वन राजकुमार साह ने शॉर्ट सर्किट से आग लगने की जतायी आशंका
आरा। शहर के नवादा थाना क्षेत्र इलाके में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई। जब नवादा थाना परिसर में अचानक आग लग गई। आग लगने के कारण पुराने मालखाना के रखे सामान एवं कुर्की-जब्ती के दौरान जब्त कर लाये गए सामान जलकर राख हो गई। घटना को लेकर लोगों के बीच काफी देर तक अफरा-तफरी मची रही।
पहले तो नवादा में मौजूद पुलिसकर्मियों द्वारा पानी फेंक कर आप बुझाने की कोशिश की गई। इसके बाद जानकारी नवादा थाना ध्यक्ष एवं वरीय पदाधिकारी को दी गई। थानाध्यक्ष द्वारा इसकी सूचना फायर ब्रिगेड टीम को दी गई। सूचना पाकर फायर ब्रिगेड की तीन बड़ी दमकल नवादा थाना पहुंची। फायर ब्रिगेड कर्मियों के अथक प्रयास के बाद आग पर काबू पाया जा सका।
इधर, सदर एसडीपीओ वन राजकुमार साह ने बताया कि हम लोग नवादा थाना में मोहर्रम के त्योहार को लेकर शांति समिति की मीटिंग कर रहे थे तभी सूचना मिली कि थाना परिसर में शॉर्ट सर्किट के कारण अचानक आग लग गई है। इसके बाद थाना के पुलिसकर्मियों द्वारा पानी फेंक कर आपको काबू करने का प्रयास किया जाने लगा।
तुरंत फायर ब्रिगेड की टीम को इसकी जानकारी दी गई, जिसके बाद फायर ब्रिगेड की तीन बड़ी दमकल यहां पहुंची और आग पर काबू पा लिया गया है अगलगी में मालखाना के रखे पुराने सामान जल गए हैं। मामले की जांच की जा रही है।


