Homeआरा भोजपुरसहारभोजपुर के सहार थाना क्षेत्र के पेउर गांव स्थित बालू घाट नंबर-5...

भोजपुर के सहार थाना क्षेत्र के पेउर गांव स्थित बालू घाट नंबर-5 की घटना

Peur village: जानकारी के अनुसार जख्मी सहार थाना क्षेत्र के पेउर गांव निवासी स्व.अब्दुल रजाक के 50 वर्षीय पुत्र मो. अलाउद्दीन है।

  • हाइलाइट: Peur village
  • मामूली विवाद में बालू घाट के मुंशी को मारा चाकू, आरोपी गिरफ्तार
  • जख्मी का सदर अस्पताल में कराया जा रहा इलाज
  • सहार थाना क्षेत्र के पेउर गांव स्थित बालू घाट नंबर-5 पर शनिवार की देर रात घटी घटना

आरा। जिले के सहार थाना क्षेत्र के पेउर गांव स्थित बालू घाट नंबर-5 पर शनिवार की देर रात मामूली विवाद में बालू घाट के मुंशी को चाकू मार दी गई। जख्मी मुंशी को दाहिने एवं बाएं साइड सीने में चाकू मारी गई है। इससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गए। परिजन द्वारा उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। सूचना पाकर स्थानीय थाना घटनास्थल पर पहुंच मामले की छानबीन में जुट गई।

Peur village: जख्मी 50 वर्षीय मो. अलाउद्दीन पेउर गांव निवासी

जानकारी के अनुसार जख्मी सहार थाना क्षेत्र के पेउर गांव निवासी स्व.अब्दुल रजाक के 50 वर्षीय पुत्र मो. अलाउद्दीन है। वह पेउर गांव स्थित बालू घाट नंबर-5 पर मुंशी का काम करते है। इधर, मो. अलाउद्दीन ने बताया कि वह शनिवार की देर रात अपने बालू घाट पर काम कर रहे थे। उसी घाट पर उनके गांव का ही एक युवक मजदूरी करता है।

इसी बीच उक्त युवक दूसरे घाट पर चला गया। जब वह वापस लौटा, तो उन्होंने कहा कि तुम कहां गए थे, तो उसने कहा कि मैं दूसरे घाट पर चला गया था। जिसके बाद उन्होंने कहा कि तुम दूसरे घाट पर क्यों गए थे। इसी बात को लेकर उनके बीच कहासुनी हुई। तब घाट पर मौजूद जावेद नामक व्यक्ति द्वारा उन दोनों के बीच मामले को शांत दिया गया था। जिसके बाद बात खत्म हो गई थी।

जब वह खाना खाकर वापस लौटे, तो उक्त युवक द्वारा उन्हें चाकू मार दी गई। जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गए। जख्मी मुंशी मो. अलाउद्दीन द्वारा सहार थाना में थाना क्षेत्र के पेउर गांव निवासी मो. नसीम उर्फ मोने के खिलाफ नामजाद प्राथमिकी दर्ज कराई है। वही सहार थानाध्यक्ष सुबोध कुमार ने बताया कि पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi

Most Popular