HomeNewsसत्यनिष्ठा, ईमानदारी एवं जनसेवा की भावना के साथ करें अपने कर्तव्यों का...

सत्यनिष्ठा, ईमानदारी एवं जनसेवा की भावना के साथ करें अपने कर्तव्यों का निर्वहन-डीआईजी

New Police Line Ara: आरा शहर के नवीन पुलिस केंद्र में गुरुवार को पटना जिला बल के प्रशिक्षणरत प्रशिक्षु सिपाहियों का दीक्षांत परेड समारोह अनुशासित वातावरण में आयोजित किया गया।

  • हाइलाइट: New Police Line Ara
  • प्रशिक्षु सिपाहियों का दीक्षांत परेड का आयोजन
  • शाहाबाद रेंज के डीआईजी सत्यप्रकाश ने परेड की ली सलामी
  • शहर के न्यू पुलिस लाइन में आयोजित हुआ कार्यक्रम

आरा। शहर के नवीन पुलिस केंद्र में गुरुवार को पटना जिला बल के प्रशिक्षणरत प्रशिक्षु सिपाहियों का दीक्षांत परेड समारोह अनुशासित वातावरण में आयोजित किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि शाहाबाद रेंज के डीआईजी सत्य प्रकाश थे। उन्होंने सबसे पहले परेड की सलामी ग्रहण की, तत्पश्चात प्रशिक्षित सिपाहियों द्वारा प्रदर्शित, आकर्षक एवं अनुशासित परेड का निरीक्षण किया।

इस मौके पर डीआईजी सत्य प्रकाश ने प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूर्ण करने वाले सभी प्रशिक्षु सिपाहियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वह अपने कर्तव्यों का निर्वहन सत्यनिष्ठा, अनुशासन, ईमानदारी एवं जनसेवा की भावना के साथ करें। इसके अलावे अपने उत्कृष्ट आचरण एवं कार्यशैली से बिहार पुलिस की गौरवशाली परंपरा को और सशक्त बनाएं।

समारोह का समापन पूर्ण गरिमा, अनुशासन एवं उत्साह के साथ हुआ। प्रशिक्षण पूर्ण कर उतीर्ण हुए प्रशिक्षु सिपाही अब विधि-व्यवस्था बनाए रखना, अपराध नियंत्रण तथा आमजन की सुरक्षा व सेवा के दायित्वों का प्रभावी ढंग से निर्वहन करने के लिए पूर्णता तैयार है।

इस अवसर पर एसपी राज, उप विकास आयुक्त, एडीएम, सदर एसडीपीओ-वन राजकुमार साह, जगदीशपुर एसडीपीओ पंकज मिश्रा, मुख्यालय डीएसपी, रक्षित डीएसपी, साइबर डीएसपी स्नेह सेतु , यातायात डीएसपी मनोज कुमार सुधांशु सहित पुलिस एवं प्रशासनिक पदाधिकारी उपस्थित रहे।

KRISHNA KUMAR
KRISHNA KUMAR
बिहार के आरा निवासी डॉ. कृष्ण कुमार एक भारतीय पत्रकार है। डॉ. कृष्ण कुमार हिन्दी समाचार खबरें आपकी के संपादक एवं न्यूज पोर्टल वेबसाईट के प्रमुख लोगों में से एक है।

Most Popular