HomeNewsभोजपुर में ट्रेन से गिरकर बक्सर निवासी युवक की मौत

भोजपुर में ट्रेन से गिरकर बक्सर निवासी युवक की मौत

Kulharia station: दानापुर-पीडीडीयू रेलखंड पर कुल्हड़िया स्टेशन के समीप अप मेन लाइन पर शनिवार की सुबह ट्रेन से गिरकर बक्सर निवासी एक युवक की मौत हो गई।

  • हाइलाइट: Kulharia station
  • कुल्हड़िया स्टेशन के समीप अप मेन लाइन पर शनिवार की सुबह घटी घटना

आरा। दानापुर-पीडीडीयू रेलखंड पर कुल्हड़िया स्टेशन के समीप अप मेन लाइन पर शनिवार की सुबह ट्रेन से गिरकर बक्सर निवासी एक युवक की मौत हो गई। घटना को लेकर लोगों के बीच अफरा-तफरी मची रही। जानकारी के अनुसार मृतक बक्सर जिले के डुमरांव थाना क्षेत्र के अमसारी गांव निवासी स्व. रामजी राम का 19 वर्षीय पुत्र सुखारी राम है।

इधर, मृतक के परिजन संजय कुमार ने बताया कि वह पटना जिले के बिहटा स्थित कबाड़ी में रहकर काम करता था। शनिवार की सुबह वह ट्रेन द्वारा वापस गांव लौट रहा था। उसी दौरान वह कुल्हड़िया स्टेशन के समीप ट्रेन से गिर पड़ा। जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

सोशल मीडिया पर वायरल फोटो को देखने के बाद परिजनों को इस घटना की जानकारी मिली। तब परिजन आरा रेल थाना पहुंचे। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया।

बताया जाता है कि मृतक अपने चार भाई व दो बहन में पांचवें स्थान पर था, उसके परिवार में मां कुंती देवी व तीन भाई धनजीव, करिया, टेढिया व दो बहन मंजू एवं सुगंती है। घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया। उसकी मां कुंती देवी एवं परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi

Most Popular