HomeNewsबिहियां में करीब 55 लाख रुपये मूल्य का विदेशी शराब बरामद

बिहियां में करीब 55 लाख रुपये मूल्य का विदेशी शराब बरामद

Bihiya: भोजपुर जिला पदाधिकारी तनय सुल्तानिया के आदेश पर मद्यनिषेध विभाग द्वारा जिले में अवैध शराब के विरुद्ध लगातार छापेमारी एवं वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है।

  • हाइलाइट: Bihiya
  • दस चक्का कंटेनर से 4448.880 लीटर विदेशी शराब बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार
  • जप्त शराब का बाजार मूल्य करीब 55 लाख रुपये आँका गया
  • चंडीगढ़ से बिहार में लाया जा रहा था जब्त शराब

आरा। जिला पदाधिकारी तनय सुल्तानिया के आदेश पर मद्यनिषेध विभाग द्वारा जिले में अवैध शराब के विरुद्ध लगातार छापेमारी एवं वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है। इस क्रम में सहायक आयुक्त मद्यनिषेध रजनीश को गुप्त सूचना मिली की चंडीगढ़ कि ओर से कंटेनर द्वारा भारी मात्रा में विदेशी शराब बिहार की ओर ले जाया जा रहा है।

Bihiya : बिहियां चौरास्ता मोड़ के पास से एक दस चक्का कंटेनर से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद

सहायक आयुक्त मद्यनिषेध द्वारा निरीक्षक अनिल कुमार के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया। इसी क्रम में वाहन जांच के क्रम में बक्सर-पटना फोरलेन पर बिहिया थाना क्षेत्र के बिहियां चौरास्ता मोड़ के पास से एक दस चक्का कंटेनर से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद किया गया।

दो तस्कर गिरफ्तार

वाहन पर यूपी का निबंधन संख्या अंकित पाया गया। टीम ने मौके से वाहन के चालक पंजाब के गुरदासपुर जिले के बटाला थाना अंतर्गत हाउस नंबर-297/5, अरबन स्टेट लेबर कॉलोनी निवासी स्व. प्रेम सिंह का पुत्र नव ज्योति सिंह एवं उसी थाना क्षेत्र के तलवंडी निवासी बक्सिस सिंह का पुत्र हरप्रीत सिंह को गिरफ्तार कर लिया। दोनों को अग्रतर कार्रवाई हेतु न्यायालय को सुपुर्द कर दिया गया।

उक्त वाहन से 13776 पीस में 4448.880 लीटर विदेशी शराब जप्त किया गया। जप्त शराब का बाजार मूल्य करीब 55 लाख रुपये आँका गया। जप्त शराब को चंडीगढ़ से बिहार में लाया जा रहा था। छापेमारी दल में निरीक्षक अनिल कुमार, सहायक अवर निरीक्षक मदन लाल यादव एवं सहायक अवर निरीक्षक राणा विकास कुमार के साथ-साथ मद्यनिषेध सिपाही, सैप और होमगार्ड के जवान शामिल थे।

Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi

Most Popular