Homeआरा भोजपुरबिहियालीज पर आवंटित भूमि को लेकर विवाद, सीलिंग की कार्रवाई टली

लीज पर आवंटित भूमि को लेकर विवाद, सीलिंग की कार्रवाई टली

Industrial Area Bihiya: लीज निरस्त होने के बाद भूमि पर दखल और सील की कार्रवाई करने दंडाधिकारी एवं पुलिस बल के साथ पहुंची बियाडा की टीम

jay kumar
  • हाइलाइट:
  • लीज विवाद में टली कार्रवाई, एक सप्ताह की मोहलत के बाद होगा अगला फैसला

बिहिया/भोजपुर। औद्योगिक क्षेत्र बिहिया में लीज पर आवंटित भूमि को लेकर शनिवार को प्रशासनिक हलचल तेज रही। लीज निरस्त होने के बाद भूमि पर दखल और सील की कार्रवाई के लिए बिहार औद्योगिक क्षेत्र विकास प्राधिकरण (बियाडा) की टीम दंडाधिकारी एवं पुलिस बल के साथ पहुंची, लेकिन कंपनी और अधिकारियों के बीच लंबी वार्ता के बाद कार्रवाई फिलहाल स्थगित कर दी गई।

Industrial Area Bihiya : दंडाधिकारी के रूप में मौजूद रहे अंचलाधिकारी नीलेश कुमार

मौके पर दंडाधिकारी के रूप में मौजूद अंचलाधिकारी नीलेश कुमार के समक्ष दोनों पक्षों ने अपना-अपना पक्ष रखा। बियाडा अधिकारियों का कहना था कि कंपनी निर्धारित अवधि के भीतर उद्योग स्थापित कर उत्पादन शुरू नहीं कर सकी, जिसके कारण लीज रद्द की गई है।

दूसरी ओर कंपनी प्रबंधन ने दावा किया कि भूमि हस्तांतरण, लीज डीड उपलब्ध कराने और अन्य औपचारिकताओं में देरी के कारण परियोजना समय पर आगे नहीं बढ़ सकी।

रोक दी गई सीलिंग की कार्रवाई

कंपनी ने यह भी कहा कि मामले को लेकर न्यायालय में वाद लंबित है और बिना पर्याप्त पूर्व सूचना के कार्रवाई की जा रही थी। काफी देर तक चली बातचीत और उच्चाधिकारियों से परामर्श के बाद तत्काल सीलिंग की कार्रवाई रोक दी गई।

प्रशासन ने कंपनी परिसर पर नोटिस और इस्तेहार चस्पा कर अगली कार्रवाई के लिए एक सप्ताह का समय दिया है। अंचलाधिकारी ने बताया कि निर्धारित अवधि पूरी होने के बाद आगे की कानूनी प्रक्रिया अपनाई जाएगी।

Bijay singh
Khabareapki
Khabareapki
Khabar Apki News Covers all Breaking News in Hindi

Most Popular