Homeबिहारआराभोजपुर में चेहल्लुम को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में सम्पन्न कराने को...

भोजपुर में चेहल्लुम को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में सम्पन्न कराने को लेकर बैठक

Chehlum: बैठक में पर्व के दौरान जिले में विधि-व्यवस्था के प्रभावी संधारण हेतु किए गए प्रशासनिक एवं सुरक्षा प्रबंधों की विस्तृत समीक्षा की गई।

  • हाइलाइट: Chehlum
  • प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारियों की हुई संयुक्त ब्रीफिंग

आरा। समहारणालय सभागार में शनिवार को जिलाधिकारी तनय सुल्तानिया के निर्देश पर चेहल्लुम पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं विधि-व्यवस्था के अनुकूल वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारियों की संयुक्त ब्रीफिंग आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता पुलिस अधीक्षक एवं अपर समाहर्ता ने की।

बैठक में पर्व के दौरान जिले में विधि-व्यवस्था के प्रभावी संधारण हेतु किए गए प्रशासनिक एवं सुरक्षा प्रबंधों की विस्तृत समीक्षा की गई। बताया गया कि पूरे जिले में दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारियों के साथ पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की गई है, ताकि प्रत्येक संवेदनशील एवं महत्वपूर्ण स्थल पर सतत निगरानी एवं त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।

Chehlum : पुलिस अधीक्षक ने कहा लापरवाही अथवा कोताही स्वीकार नहीं

पुलिस अधीक्षक ने सभी प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि वे अपने-अपने प्रतिनियुक्ति स्थल पर पूरी सतर्कता, संवेदनशीलता एवं जिम्मेदारी के साथ उपस्थित रहकर विधि-व्यवस्था का प्रभावी संधारण सुनिश्चित करें, उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि पर्व के दौरान किसी भी स्तर पर लापरवाही अथवा कोताही स्वीकार नहीं की जाएगी।

असामाजिक, शरारती, सांप्रदायिक, कट्टरपंथी एवं अफवाह फैलाने वाले तत्वों पर सतत एवं पैनी निगरानी रखते हुए किसी भी प्रकार की गड़बड़ी की आशंका पर तत्काल कठोर एवं विधिसम्मत कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

सरकारी दिशा-निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन कराने के निर्देश

सभी अनुमंडल पदाधिकारी एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारियों को संवेदनशील एवं महत्वपूर्ण स्थलों पर लगातार पुलिस गश्ती सुनिश्चित करने, जुलूसों में डीजे एवं लाउडस्पीकर से संबंधित सरकारी दिशा-निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन कराने, सभी जुलूसों की अनिवार्य वीडियोग्राफी कराने तथा जुलूसों के आगे एवं पीछे पर्याप्त पुलिस एस्कॉर्ट की व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।

साथ ही सोशल मीडिया एवं अन्य माध्यमों से फैलने वाली अफवाहों पर सतत निगरानी रखते हुए भ्रामक एवं भड़काऊ सामग्री प्रसारित करने वालों के विरुद्ध त्वरित कार्रवाई करने का भी निर्देश दिया गया। बैठक में नगर आयुक्त, नगर निगम, आरा तथा सभी नगर परिषद एवं नगर पंचायतों के कार्यपालक पदाधिकारियों को जुलूस मार्गों की आवश्यक मरम्मत, साफ-सफाई एवं प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।

वहीं कार्यपालक अभियंता, विद्युत आपूर्ति प्रमंडल, आरा एवं जगदीशपुर को जुलूस मार्गों पर विद्युत तारों की जांच एवं आवश्यक मरम्मत समयबद्ध रूप से पूर्ण कराने का निर्देश दिया गया, ताकि किसी प्रकार की अप्रिय घटना की संभावना नही रहे।

पर्व के दौरान स्वास्थ्य सेवाओं को पूरी तरह सक्रिय रखने के उद्देश्य से सैनिक शल्य चिकित्सक-सह-मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी को सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों, अनुमंडलीय अस्पतालों, रेफरल अस्पतालों एवं सदर अस्पताल में जीवनरक्षक दवाओं, चिकित्सकों, पैरामेडिकल कर्मियों तथा एंबुलेंस की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।

विधि-व्यवस्था की प्रभावी मॉनिटरिंग एवं त्वरित समन्वय के लिए जिला नियंत्रण कक्ष 24×7 सक्रिय रहेगा। नियंत्रण कक्ष का दूरभाष संख्या 06182-248702 निर्धारित किया गया है। किसी भी सूचना अथवा आपात स्थिति पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। बैठक में सभी अनुमंडल पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी उपस्थित रहें।

KRISHNA KUMAR
KRISHNA KUMAR
बिहार के आरा निवासी डॉ. कृष्ण कुमार एक भारतीय पत्रकार है। डॉ. कृष्ण कुमार हिन्दी समाचार खबरें आपकी के संपादक एवं न्यूज पोर्टल वेबसाईट के प्रमुख लोगों में से एक है।

Most Popular