Homeबिहारआराआरा में शिक्षा विभाग के कर्मचारी के घर से एक करोड़ की...

आरा में शिक्षा विभाग के कर्मचारी के घर से एक करोड़ की संपति चोरी

Ara. नवादा थाना क्षेत्र के मिनिस्ट्रियल क्वार्टर में शिक्षा विभाग के कर्मचारी के घर में संपत्ति चोरी किए जाने का मामला सामने आया है। इस संबंध में मुक्त बोगी द्वारा स्थानीय थाने में लिखित आवेदन देकर प्राथमिक दर्ज कराई गई है। दिए गए आवेदन में नवादा थाना क्षेत्र मिनिस्टीयल क्वार्टर संख्या 08/A निवासी बजरंगी प्रसाद गुप्ता द्वारा कहा गया है कि वह अपने परिवार के साथ आवश्यक कार्य के लिए पटना गये थे। वह दो-तीन दिनों तक घर से बाहर रहे।

2 अगस्त को मैं अपने घर (Ara.) आया। घर के अंदर प्रवेश करने पर पाया कि समान अस्त-व्यस्त पड़े थे। जांच करने पर पता चला कि अज्ञात चोरों द्वारा करीब 1 लाख 80 हजार रुपए नगद, सोने के आभूषण लगभग 80 लाख रुपए, लैपटॉप एवं अन्य कीमती सामान चुरा लिया। इस दौरान लगभग एक करोड रुपए से ज्यादा की चोरी हुई है। सूचना पाकर पुलिस की टीम पहुंची और जांच में जुट गई। बता दें की एक सप्ताह के भीतर आरा शहर में चोरी की यह तीसरी बड़ी वारदात है।

Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi

Most Popular