Homeआरा भोजपुरबिहियाहजरत मोहम्मद साहब के जन्म दिन पर बिहिया पुलिस का फ्लैग मार्च,...

हजरत मोहम्मद साहब के जन्म दिन पर बिहिया पुलिस का फ्लैग मार्च, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद

Bihiya police flag march आरा। ईद-ए-मिलाद-उन-नबी का पर्व बुधवार को बिहिया में शांति और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से स्थानीय पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। पर्व को शांतिपूर्ण तरीके से मनाने की प्रतिबद्धता सुनिश्चित करने के लिए बिहिया पुलिस ने अहले सुबह नगर क्षेत्र और ग्रामीण इलाकों में फ्लैग मार्च निकाला।

jay kumar

Bihiya police flag march : फ्लैग मार्च का नेतृत्व बिहिया थानाध्यक्ष सुदेश्वर कुमार दास ने किया

इस फ्लैग मार्च का नेतृत्व बिहिया थानाध्यक्ष सुदेश्वर कुमार दास ने किया। पुलिस बल ने बिहिया नगर के मुख्य मार्गों, जिसमें कटेया रोड, मेला रोड, सब्जी मंडी, मेन रोड, टावर रोड, साहब टोला, नवोदय चौक और बड़ी मस्जिद का क्षेत्र प्रमुख रूप से शामिल था, वहां सघन भ्रमण किया। इसके अतिरिक्त, संवेदनशील ग्रामीण क्षेत्रों के विभिन्न चौक-चौराहों पर भी पुलिस बल द्वारा फ्लैग मार्च किया गया।

ज्ञात हो कि ईद-ए-मिलाद-उन-नबी को शांतिपूर्ण और भाईचारे के साथ मनाने के लिए मंगलवार को जिलाधिकारी मनेश कुमार मीणा एवं पुलिस अधीक्षक अवधेश दीक्षित के नेतृत्व में एक संयुक्त फ्लैग मार्च निकाला गया था, प्रशासनिक स्तर पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।

जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक के संयुक्त आदेशानुसार, जिले के सभी संवेदनशील एवं अति संवेदनशील स्थानों पर पर्याप्त संख्या में पुलिस पदाधिकारी, सशस्त्र बल और दंडाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है। ताकि जुलूस के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न हो और लोग हर्षोल्लास के साथ अपना त्योहार मना सकें।

इस फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस निरीक्षक मुकेश कुमार, एसआई बिमलेश कुमार, रौशन कुमार, अरुण कुमार, धीरज कुमार, एएसआई शंकर कुमार, राजू पाण्डेय, महेश कुमार, हरिहर मालाकार समेत आरक्षी लक्ष्मीकांत पाठक, बिनीत कुमार, राजीव कुमार तथा अन्य पुलिस पदाधिकारी एवं सशस्त्र बल के जवान सम्मिलित रहे।

Bijay singh
Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi

Most Popular