HomeNewsबिहारएंबुलेंस में बने चार गुप्त तहखानों से बरामद हुई शराब की बोतलें

एंबुलेंस में बने चार गुप्त तहखानों से बरामद हुई शराब की बोतलें

Liquor smuggled via ambulance: हरियाणा से पटना ले जाई जा रही थी शराब; एंबुलेंस में बने चार गुप्त तहखानों से बरामद हुई 2160 बोतलें

  • हाइलाइट: Liquor smuggled via ambulance
  • मद्यनिषेध एवं उत्पाद विभाग को मिली बड़ी उपलब्धि
  • 388 लीटर विदेशी शराब के साथ एंबुलेंस जब्त, तीन गिरफ्तार

आरा। जिला पदाधिकारी मनेश कुमार मीणा के निर्देश पर मद्यनिषेध विभाग द्वारा शराब के खिलाफ लगातार छापेमारी और वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में शनिवार को विभाग की टीम ने मुफस्सिल थाना क्षेत्र में एक एंबुलेंस से 388 लीटर विदेशी शराब बरामद की। मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

सहायक आयुक्त, मद्यनिषेध, भोजपुर को गुप्त सूचना मिली थी कि हरियाणा से एक एंबुलेंस के माध्यम से भारी मात्रा में विदेशी शराब पटना ले जाई जा रही है। सूचना के आधार पर सहायक आयुक्त के निर्देश पर निरीक्षक प्रकाश चंद्र के नेतृत्व में छापेमारी दल का गठन किया गया।

Liquor smuggled via ambulance : मारुति सुजुकी ईको एंबुलेंस

वाहन जांच के दौरान बक्सर-पटना फोरलेन पर मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रतनपुर यात्री शेड के समीप एक मारुति सुजुकी ईको एंबुलेंस को रोका गया। तलाशी लेने पर एंबुलेंस में बनाए गए चार गुप्त तहखानों से कुल 2160 पीस विदेशी शराब बरामद की गई। बरामद शराब की कुल मात्रा 388 लीटर बताई गई है। जब्त शराब का अनुमानित बाजार मूल्य करीब पांच लाख रुपये आंका गया है।

जांच के दौरान यह भी सामने आया कि शराब हरियाणा से पटना ले जाई जा रही थी। जब्त एंबुलेंस पर उत्तर प्रदेश का पंजीकरण नंबर दर्ज है।

मद्यनिषेध विभाग के अनुसार गिरफ्तार आरोपितों की पहचान हरियाणा के रोहतक जिले के सांपला थाना क्षेत्र के हसनगढ़ गांव निवासी अजय, रोहतक के एमआईटी थाना क्षेत्र के चुलियाना गांव निवासी दिनेश और सांपला थाना क्षेत्र के हसनगढ़ गांव निवासी गोपाल के रूप में हुई है। तीनों गिरफ्तार आरोपितों को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए न्यायालय में पेश कर सुपुर्द कर दिया गया है।

छापेमारी दल में निरीक्षक प्रकाश चंद्र, अवर निरीक्षक शिवम कुमार झा और सहायक अवर निरीक्षक राजकुमार राजा के साथ मद्यनिषेध विभाग के सिपाही, सैप जवान और होमगार्ड के जवान शामिल थे।

Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi

Most Popular