Homeआरा भोजपुरबिहियादोघरा रिलायंस पेट्रोल पंप के आगे हुआ हादसा, फोरलेन जाम

दोघरा रिलायंस पेट्रोल पंप के आगे हुआ हादसा, फोरलेन जाम

तेज रफ्तार मालवाहक मैजिक ने अधेड़ को रौंदा, मौके पर मौत; आरा-बक्सर फोरलेन जाम

Doghra Reliance Petrol Pump: बिहिया थाना क्षेत्र के दोघरा गांव के समीप सोमवार सुबह तेज रफ्तार मालवाहक मैजिक की चपेट में आने से राजकुमार महतो की मौत हो गई। हादसा रिलायंस पेट्रोल पंप के आगे हुआ।

  • हाइलाइट: Doghra Reliance Petrol Pump
  • तेज रफ्तार मालवाहक मैजिक की चपेट में आने से अधेड़ की मौत, फोरलेन जाम
  • आक्रोशित लोगों ने शव सड़क पर रखकर किया प्रदर्शन; चालक वाहन छोड़कर फरार

बिहिया/आरा। आरा-बक्सर फोरलेन एनएच-922 पर बिहिया थाना क्षेत्र के दोघरा गांव के समीप सोमवार सुबह तेज रफ्तार मालवाहक मैजिक की चपेट में आने से 55 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। हादसा दोघरा गांव स्थित रिलायंस पेट्रोल पंप के आगे हुआ। मृतक की पहचान दोघरा गांव के वार्ड संख्या आठ निवासी स्वर्गीय जमुना महतो के पुत्र राजकुमार महतो के रूप में हुई है।

Doghra Reliance Petrol Pump: मालवाहक मैजिक ने मारी टक्कर

जानकारी के अनुसार, राजकुमार महतो सोमवार सुबह करीब छह बजे घर से शौच के लिए निकले थे। शौच के बाद वह पैदल अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान रिलायंस पेट्रोल पंप के आगे आरा से बक्सर की ओर जा रही तेज रफ्तार मालवाहक मैजिक ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े और उनकी मौत हो गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, राजकुमार महतो सड़क के किनारे पैदल जा रहे थे। इसके बावजूद मैजिक ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। घटना के बाद चालक वाहन को मौके पर छोड़कर फरार हो गया।

Accident on the four lane in front of Doghra Reliance Petrol Pump

हादसे की जानकारी मिलते ही मृतक के परिजन और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग घटनास्थल पर पहुंच गए। शव देखकर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। इसके बाद आक्रोशित ग्रामीणों और परिजनों ने शव को सड़क पर रख दिया और ईंट तथा पेड़ की टहनियां डालकर आरा-बक्सर फोरलेन को जाम कर दिया।

प्रदर्शन कर रहे लोग फरार चालक की गिरफ्तारी, मृतक के परिजनों को मुआवजा देने और अन्य मांगों को लेकर सड़क पर डटे रहे। सड़क जाम होने के कारण फोरलेन के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई, जिससे आवागमन प्रभावित हुआ।

घटना की सूचना मिलने पर बिहिया थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने लोगों को समझाने का प्रयास किया। घटनास्थल पर छोड़े गए मैजिक वाहन की जांच की जा रही है। साथ ही, फरार चालक की गिरफ्तारी के लिए पुलिस कार्रवाई में जुटी है।

बताया जाता है कि राजकुमार महतो खेती और मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनके परिवार में तीन पुत्र और पांच पुत्रियां हैं। उनकी पत्नी की पहले ही मृत्यु हो चुकी है। राजकुमार महतो की मौत के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

Khabareapki
Khabareapki
Khabar Apki News Covers all Breaking News in Hindi

Most Popular