Homeबिहारआरा भोजपुरभोजपुर के फरार अपराधी लिलि सिंह की गिरफ्तारी पर 50 हजार रुपये...

भोजपुर के फरार अपराधी लिलि सिंह की गिरफ्तारी पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित

सहार थाना क्षेत्र के एकवारी गांव निवासी लिलि सिंह उर्फ अंशुमन उर्फ चांद सात गंभीर मामलों में है वांछित

Lili Singh Bhojpur: भोजपुर पुलिस की अनुशंसा पर बिहार सरकार के गृह विभाग ने फरार अपराधी एवं मादक पदार्थ तस्कर लिलि सिंह उर्फ अंशुमन उर्फ चांद की गिरफ्तारी के लिए 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। उसकी गिरफ्तारी या उससे संबंधित पुख्ता सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।

jay kumar
  • हाइलाइट:Lili Singh Bhojpur
  • सूचना देने वाले को मिलेगा इनाम

आरा। भोजपुर जिले के सहार थाना क्षेत्र के एकवारी गांव निवासी वांछित एवं फरार अपराधी लिलि सिंह उर्फ अंशुमन उर्फ चांद की गिरफ्तारी के लिए बिहार सरकार ने 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। पुलिस के अनुसार, लिलि सिंह मादक पदार्थ तस्करी समेत सात गंभीर आपराधिक मामलों में संलिप्त है और लंबे समय से फरार चल रहा है।

लिलि सिंह उर्फ अंशुमन उर्फ चांद, पिता सुनील कुमार, ग्राम एकवारी, थाना सहार, जिला भोजपुर का निवासी बताया गया है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक, भोजपुर की ओर से बिहार सरकार के गृह विभाग की आरक्षी शाखा को इनाम घोषित करने का प्रस्ताव भेजा गया था।

प्रस्ताव पर विचार करने के बाद गृह विभाग की आरक्षी शाखा ने फरार अपराधी की गिरफ्तारी के लिए 50 हजार रुपये की पुरस्कार राशि स्वीकृत की है।

Lili Singh Bhojpur: सूचना देने वाले को भी मिलेगा इनाम

पुलिस के अनुसार, उक्त फरार अपराधी को गिरफ्तार करने वाले अथवा उसकी गिरफ्तारी से संबंधित पुख्ता सूचना देकर पुलिस की मदद करने वाले नागरिक या पुलिसकर्मी को 50 हजार रुपये की पुरस्कार राशि प्रदान की जाएगी।

पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि यदि किसी व्यक्ति को लिलि सिंह उर्फ अंशुमन उर्फ चांद के ठिकाने या उसकी गतिविधियों के संबंध में विश्वसनीय जानकारी हो, तो वह पुलिस को इसकी सूचना दे सकता है। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान, नाम और पता पूरी तरह गोपनीय रखा जाएगा।

सात गंभीर मामलों में है वांछित

पुलिस के मुताबिक, लिलि सिंह सात गंभीर आपराधिक मामलों में वांछित है। इनमें मादक पदार्थ तस्करी से जुड़े मामले भी शामिल बताए गए हैं। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास कर रही है और संभावित ठिकानों पर छापेमारी एवं तकनीकी निगरानी के माध्यम से कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस ने स्पष्ट किया है कि फरार अपराधी से संबंधित सूचना सीधे पुलिस को देकर उसकी गिरफ्तारी में सहयोग किया जा सकता है। सूचना देने वाले की गोपनीयता बनाए रखने का आश्वासन भी दिया गया है।

Bijay singh
Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi

Most Popular