Monday, April 28, 2025
No menu items!
HomeNewsबिहारभोजपुर - पीपापुल के प्लेट में आई दरार, बाल - बाल बचा...

भोजपुर – पीपापुल के प्लेट में आई दरार, बाल – बाल बचा बाइक सवार

पुल में आये दरार से अनभिज्ञ है अभियंता

आरा/ सरैयां। बिहार और यूपी को जोड़ने वाला भोजपुर के महुली गंगा घाट स्थित पीपापुल के प्लेट में दरार आ गई। जिसके कारण इस पीपापुल से गुजरने वाले लोगो की परेशानियां भी बढ़ गई है। कुछ बाइक सवार इस दरार के कारण दुर्घटना से बाल-बाल बच गए। इस दौरान महुली घाट पर अफरातफरी का माहौल कायम हो गया। बाइक वाहन गंगा में गिरने से बाल-बाल बच गई। बाइक पर दो लोग सवार थे। इस घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों का हुजूम गंगा घाट और पीपापुल पर उमड़ पड़ा।

बताया जाता है कि आरा प्रखंड के दो लोग एक बाइक पर सवार होकर गंगा उस पर खवासपुर की ओर जा रहे थे। इसी बीच पीपापुल का प्लेट में दरार आ गई। इस दौरान प्लेट खिसकने से काफी गैप होने से बाइक वाहन का एक पहिया फंस गया। इस दौरान दोनों तरफ से आवागमन बाधित हो गया। आवागमन बाधित होने कुछ लोग अपने-अपने वाहन को बैक करके निकालने का प्रयास कर रहे थे। स्थानीय लोगों के काफी मशक्कत के बाद बाइक को बाहर निकाला गया। इस दौरान लोगों ने पीपापुल के कर्मियों को सूचना दी। इसके बाद पीपापुल को मरम्मत का ठीक किया गया।

भोजपुर से बडी खबरः अपराध की योजना बना रहे अंतरराज्यीय गिरोह के छह सदस्य गिरफ्तार

Mathematics Coching shahpur
Bharat sir
Mathematics Coching shahpur
Bharat sir
previous arrow
next arrow

पीपापुल का अच्छी तरह से मरम्मत नहीं होने के कारण अक्सर प्लेट खिसक जाता है। इससें वाहनें फंस जाती हैं। प्रतिदिन रात में सिन्हा के तरफ से खवासपुर की ओर बालू , गिट्टी, सीमेंट और छड़ लदे हुए ओवरलोड ट्रैक्टर वाहन पास होती है। मालूम हो कि कुछ दिन पहले ही महुली गंगा नदी घाट का पीपापुल धंस गया था। इस दौरान गंगा में गिरने से एक कार बाल- बाल बच गई थी। बीते तीन दिसंबर को ही पीपापुल का शुभारंभ हुआ था। इसके बाद से ही पीपापुल पर चार पहिया वाहनों का परिचालन शुरू हो गया था। इससे भोजपुर व यूपी के सीमावर्ती इलाके के लोगों को राहत मिली थी। पुल निगम के कार्यपालक अभियंता ने बताया कि इस मामले में कोई जानकारी नहीं है।

फेसबुक पेज (खबरें आपकी)

- Advertisment -
Bharat Lal
Bharat Lal

Most Popular