Homeसंगीतदेवी के भक्ति गीतों के बीच अम्बा डांडिया नाइट 2025 धूमधाम से...

देवी के भक्ति गीतों के बीच अम्बा डांडिया नाइट 2025 धूमधाम से सम्पन्न

Amba Dandiya Night Ara: आरा शहर के होटल आरा ग्रांड में मंगलवार को अम्बा संस्था द्वारा आयोजित डांडिया नाइट 2025 मंगलवार को पूरे उल्लास और भव्यता के साथ सम्पन्न हुआ।

  • हाइलाइट: Amba Dandiya Night Ara
    • लोक गायिका मनीषा श्रीवास्तव और कार्टूनिस्ट पवन टून बने आकर्षण का केंद्र
    • कार्यक्रम में नौ लोगों को दिया गया विशेष सम्मान

आरा। शहर के होटल आरा ग्रांड में मंगलवार को अम्बा संस्था द्वारा आयोजित डांडिया नाइट 2025 मंगलवार को पूरे उल्लास और भव्यता के साथ सम्पन्न हुआ। आयोजन में सेलिब्रिटी गेस्ट मशहूर लोकगायिका मनीषा श्रीवास्तव और चर्चित कार्टूनिस्ट पवन टून ने शिरकत की। कार्यक्रम का शुभारंभ भाजपा नेता संजय टाइगर, शोभा देवी (आरा सांसद सुदामा प्रसाद की पत्नी), विष्णु सिंह, यशवंत सिंह, मांडवी तिवारी, डॉ. श्रुति दिव्यांशिका तिवारी और भीम श्रीवास्तव ने किया।

लोकगायिका मनीषा श्रीवास्तव ने अम्बा टीम को बधाई दी और मातारानी के गीत प्रस्तुत कर वातावरण को भक्तिमय बना दिया। कार्टूनिस्ट पवन टून ने कहा कि आरा की धरती सांस्कृतिक रूप से समृद्ध है और ऐसे आयोजन उसकी पहचान को और मजबूत करते हैं।

भाजपा नेता संजय टाइगर ने कहा कि ऐसे आयोजन समाज की सांस्कृतिक धरोहर को जीवित रखते हैं। अम्बा संस्था ने इस बार 9 विशेष लोगों मांडवी तिवारी, डॉ. श्रुति दिव्यांशिका तिवारी, भीम श्रीवास्तव, डॉ. अर्चना सिंह (संभावना स्कूल की प्राचार्या), राकेश कुमार सिंह (पत्रकार), समीर अख्तर (फोटो जर्नलिस्ट). राकेश कुमार बंटी (पत्रकार), चांदनी सिंह, राजू कुमार को सम्मानित किया गया। सभी सम्मानित अतिथियों को अंगवस्त्र और गिफ्ट हैम्पर भेंट किए गए।

आयोजन संयोजक ओ.पी. पाण्डेय ने बताया कि टीम एक परिवार की तरह काम करती है। जिसमें राकेश राजपूत, मंगलेश तिवारी, गोलू प्रताप सिंह, सत्य प्रकाश सिंह, अदिति राज, समीर श्रीवास्तव, गौरी तिवारी, अभिषेक द्विवेदी, स्नेहा चौधरी, खुशबू श्रीवास्तव, काजल ऋतु, करिश्मा सिंह, मीरा, प्रियांशु भास्कर, अंकिता कश्यप, दीप्ति कश्यप, जया, मनीषा सिंह, अमित कुमार सिंह,ज्योत्सना, सत्यजीत सिंह, अंजली भारद्वाज, आदित्य अंकुर और अभय विश्वास भट्ट सहित अन्य सदस्यों ने अहम योगदान दिया।

KRISHNA KUMAR
KRISHNA KUMAR
बिहार के आरा निवासी डॉ. कृष्ण कुमार एक भारतीय पत्रकार है। डॉ. कृष्ण कुमार हिन्दी समाचार खबरें आपकी के संपादक एवं न्यूज पोर्टल वेबसाईट के प्रमुख लोगों में से एक है।
- Advertisment -
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़

Most Popular