Saturday, January 24, 2026
No menu items!
Homeखेलक्रिकेटभोजपुर का लाल बना सीके नायडू अंडर-23 किक्रेट टीम का कप्तान

भोजपुर का लाल बना सीके नायडू अंडर-23 किक्रेट टीम का कप्तान

CK Nayudu Cricket: आरा शहर के तिलक नगर कतीरा निवासी होनहार खिलाड़ी अंकित राज को सीके नायडू अंडर-23 क्रिकेट प्रतियोगिता का कप्तान बनाया गया है।

  • हाइलाइट :-
    • आरा शहर के तिलक नगर कतीरा का निवासी है अंकित राज
    • पिछले सत्र में सात मैच में दो शतक तथा चार अर्धशतक के बदौलत बनाया था करीब 700 रन

CK Nayudu Cricket: आरा शहर के तिलक नगर कतीरा निवासी होनहार खिलाड़ी अंकित राज को सीके नायडू अंडर-23 क्रिकेट प्रतियोगिता का कप्तान बनाया गया है। उसके कप्तान बनने की खबर से पूरे भोजपुर जिले में खुशी की लहर है। बता दें की अंकित राज मूल रुप से चौरी थाना क्षेत्र के धनछूहां गांव का निवासी है। वर्तमान में वह अपने माता-पिता के साथ आरा शहर के तिलक नगर कतीरा में रहता है।

shiv Ji
Krishna Kumar
Krishna Kumar
previous arrow
next arrow

उसके पिता अवध कृष्ण शर्मा आरा के माॅडल स्कूल में वरीय शिक्षक एवं माता सुधा शर्मा गृहणी है। एक भाई और एक बहन में छोटे अंकित राज की प्रारंभिक शिक्षा आरा शहर के गोढना रोड स्थित आर्यन रेसिडेंशियल पब्लिक स्कूल से हुई है। वह पिछले तीन वर्षों से सीके नायडू अंडर-23 में किक्रेट खेल रहा है। पिछले सत्र में सात मैच में उसने दो शतक तथा चार अर्धशतक के बदौलत करीब सात सौ रन बनाकर बेहतरीन प्रदर्शन किया था। उसकी इसी मेहनत और प्रर्दशन के बल पर उसे सीके नायडू अंडर-23 क्रिकेट प्रतियोगिता का कैप्टन बनाया गया है।

Dr. Divya Prakash
Dr. Divya Prakash

अंकित राज की सफलता पर कोच सुमित सिन्हा, बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के पूर्व सचिव कुमार अरविंद, भोजपुर क्रिकेट एसोसिएशन की अध्यक्ष मनोज कुमार पांडेय, सचिव विनीत कुमार राय उर्फ ज्ञानू जी, पूर्व सचिव मनोज कुमार सिंह समेत अन्य लोगों ने बधाइयां दी है।

RAVI KUMAR
RAVI KUMAR
बिहार के भोजपुर जिला निवासी रवि कुमार एक भारतीय पत्रकार है एवं न्यूज पोर्टल खबरे आपकी के प्रमुख लोगों में से एक है।
- Advertisment -
Bharat Ji Shahpur
Khabre Apki Play
Khabre Apki Play

Most Popular