Homeअन्यट्रेंडिंग न्यूजआरा : क्रॉस मोबाइल के जवानों पर हमले में अज्ञात पर केस

आरा : क्रॉस मोबाइल के जवानों पर हमले में अज्ञात पर केस

Ara soldiers बिहार/आरा शहर में टाउन थाना क्षेत्र के अबरपुल के पास क्रास मोबाइल के जवानों पर रोडे़बाजी के मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है। पीएसआई चंदन के बयान पर 20 अज्ञात शरारती तत्वों के खिलाफ केस किया गया है। पुलिस शरारती तत्वों की पहचान कर धरपकड़ में जुट गयी है। हालांकि अभी तक किसी की गिरफ्तारी की सूचना नहीं है।

Ara soldiers पर अबरपुल के समीप की गयी थी रोडे़बाजी

बता दें कि रविवार की रात लॉकडाउन का पालन कराने निकले क्रॉस मोबाइल के जवानों पर अबरपुल के समीप शरारती तत्वों द्वारा रोडे़बाजी कर दी गयी थी। उसमें जवानों की एक बाइक क्षतिग्रस्त हो गयी थी। हालांकि पुलिस जवान बाल-बाल बच गये थे।

पढ़े :- भीड़ को हटाने से नाराज बदमाशों ने की पुलिस पर रोडे़बाजी, बाइक क्षतिग्रस्त

बता दें कि जिले में लॉकडाउन और कोरोना गाइडलाइन का पालन कराने में जुटी पुलिस को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। अक्सर पुलिस पर हमला कर दिया जा रहा है।

पढ़े :- फर्जी जांच रिपोर्ट संलग्न कर अवकाश पर चले गये दो डॉक्टर

पढ़े :- फिल्मी गाने गाकर लोगों को जागरूक कर रहे टाउन थाने के सब इंस्पेक्टर

MD WASIM
MD WASIM
Journalist
- Advertisment -
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़

Most Popular