HomeNewsकोरोना से आरा के स्वर्ण व्यवसायी की मौत

कोरोना से आरा के स्वर्ण व्यवसायी की मौत

  • आरा के स्वर्ण व्यवसायी ने शनिवार की रात पटना में इलाज के दौरान तोड़ा दम
  • जिले के व्यवसायियों में शोक की लहर, व्यक्त की संवेदना

आरा। शहर के गोपाली कुंआ निवासी स्वर्ण व्यवसायी अनिल कुमार जैन की मौत कोरोना से मौत हो गयी। उन्होंने शनिवार की रात पटना में इलाज के दौरान दम तोडा। उनके निधन से जिले के व्यवसायियों में शोक की लहर दौड़ गई। कई व्यवसायियों व गणमान्य लोगों ने शोक संवेदनाएं व्यक्त की है।

jay kumar

भोजपुर जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या पहुंची 637

बताया जाता है कि उन्हें चार-पांच दिनों पहले पटना एम्स में भर्ती कराया गया था। उन्हें फेफड़े में समस्या समेत अन्य शिकायत थी। बता दें कि आरा शहर समेत भोजपुर में शनिवार को 40 लोग कोरोना पॉजिटिव पाये गये। कोरोना संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ने से हर वर्ग के लोगों में हड़कंप मचा हुआ है।

कोईलवर में 27 व आरा में 13 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है। सभी को रिपोर्ट आने के बाद होम क्वारंटाइन कर किया गया है।

Bijay singh
KRISHNA KUMAR
KRISHNA KUMAR
बिहार के निवासी डॉ. कृष्ण कुमार एक भारतीय पत्रकार है। हिंदी दैनिक समाचार पत्र राष्ट्रीय सहारा, नव संदेश, न्यूज वेबसाईट खबरें आपकी के संपादक, ट्रस्टी, मां आरण्य देवी मंदिर विकास ट्रस्ट तथा सचिव, सनातनी गंगा फाउंडेशन, भोजपुर, आरा।

Most Popular