Homeबिहारआराछात्र हत्याकांड में भोजपुर पुलिस ने दो किशोरों को किया निरुद्ध

छात्र हत्याकांड में भोजपुर पुलिस ने दो किशोरों को किया निरुद्ध

Ara Mufassil police : मुफस्सिल थाना पुलिस की टीम ने छात्र हत्याकांड में शामिल दो किशोरों को निरुद्व किया है। इसकी जानकारी पुलिस अधीक्षक राज द्वारा दी गई।

Ara Mufassil police : मुफस्सिल थाना पुलिस की टीम ने छात्र हत्याकांड में शामिल दो किशोरों को निरुद्व किया है। इसकी जानकारी पुलिस अधीक्षक राज द्वारा दी गई।

  • हाइलाइट : Ara Mufassil police
    • छात्र अंकित को दोस्त द्वारा फोन कर पार्टी मनाने के लिए बुलाया गया था
    • गला रेतकर उसकी हत्या कर फेंका गया शव पुलिस ने किया था बरामद

आरा। मुफस्सिल थाना पुलिस की टीम ने छात्र हत्याकांड में शामिल दो किशोरों को निरुद्व किया है। इसकी जानकारी पुलिस अधीक्षक राज द्वारा दी गई। बताया जाता है कि दोनों विधि विवादित किशोर मृत छात्र के गांव के ही रहने वाले हैं। एसपी ने बताया कि मृतक एवं उसके दोस्तों के बीच हत्या के पांच दिन पूर्व आपस में झगड़ा हुआ था। उसी विवाद को लेकर उसकी हत्या की गई थी।

बता दें की 13 दिसम्बर (शुक्रवार) की शाम छात्र अंकित कुमार को उसके दोस्त द्वारा फोन कर पार्टी मनाने के लिए बुलाया गया था। जिसके बाद वह पार्टी में शामिल होने के लिए शाम करीब चार बजे घर से निकला था। उसके बाद वह वापस घर नहीं लौटा था। उसी बीच 14 दिसंबर (शनिवार) की दोपहर मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रतन दुलारपुर बाधर से गला रेतकर उसकी हत्या कर फेंका गया शव बरामद किया गया था। मृतक के पिता गणेश यादव पप्पू यादव के बयान पर गांव के ही सोनू यादव सहित अन्य लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी।

ख़बरे आपकी
ख़बरे आपकी
Khabreapki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़

Most Popular