Homeआरा भोजपुरचरपोखरीसिलेंडर बम प्लांट करने के मामले में फरार नक्सली गिरफ्तार

सिलेंडर बम प्लांट करने के मामले में फरार नक्सली गिरफ्तार

Naxalite Prabhat Narayan Singh : नौ साल पूर्व चरपोखरी थाना क्षेत्र के कथराई रोड में पुलिया के नीचे सिलेंडर बम प्लांट करने के मामले में फरार चल रहे नक्सली को भोजपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

jay kumar
  • हाइलाइट : Naxalite Prabhat Narayan Singh
    • चरपोखरी थाना पुलिस ने नक्सली को किया गया गिरफ्तार

आरा: नौ साल पूर्व चरपोखरी थाना क्षेत्र के कथराई रोड में पुलिया के नीचे सिलेंडर बम प्लांट करने के मामले में फरार चल रहे नक्सली को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उसकी गिरफ्तारी चरपोखरी थाना पुलिस टीम ने की है। इसकी जानकारी पुलिस अधीक्षक राज द्वारा दी गई। गिरफ्तार सहार थाना क्षेत्र के पतरिया गांव निवासी स्व. रामजन्म सिंह का पुत्र प्रभात नारायण सिंह है।

एसपी ने बताया कि 22 दिसम्बर को गुप्त सूचना के आधार पर चरपोखरी पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया। गिरफ्तार प्रभात नारायण सिंह चरपोखरी के कथराई पुलिया के नीचे सिलेंडर बम प्लांट करने के मामले में आरोपित रहा है। इसको लेकर उस पर चरपोखरी थाना में विस्फोटक पदार्थ अधिनियम तथा 17 सीएलए एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी। इसके अलावे वह 1999 में सहार थाना के मामले में भी आरोपित रहा है। उस पर 26 सितंबर 2099 को सहार थाना में विस्फोटक पदार्थ अधिनियम एवं 17 सीसीए एक्ट के तहत प्राथमिक दर्ज हुई थी।

बता दें कि 2 जुलाई 2015 में विधानसभा चुनाव से पहले पुलिस टीम पर हमला करने एवं हथियार लूटने के उद्देश्य से कथराई रोड में एक पुलिया के नीचे दो सिलेंडर बम लगाए गए थे‌। हालांकि तब पुलिस की सक्रियता से दोनों बम बरामद कर लिए गए थे। उस समय भोजपुर और औरंगाबाद के करीब आधा दर्जन नक्सलियों का नाम सामने आया था, जिसमें अधिकतर नक्सली पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजे जा चुके हैं। इसी वर्ष मई माह में पुलिस ने नक्सली राजकुमार उर्फ विजय सिंह उर्फ शुक्ला को सिकरहटा थाना क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया था।

Bijay singh
Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi

Most Popular