Saturday, April 20, 2024
No menu items!
Homeस्वास्थ्यcovid-19आरा के एनआरआई ने दुबई से मंगवाई ऑक्सी फ्लोमीटर, कोरोना से बचाव...

आरा के एनआरआई ने दुबई से मंगवाई ऑक्सी फ्लोमीटर, कोरोना से बचाव समाग्री प्रसाशन को सौंपा

Ara NRI – आरा निवासी एनआरआई केजीएन वेलफेयर सोसाइटी संस्थान के सचिव हैं रविशंकर चंद

Ara NRI -सर्जिकल मास्क,सर्जिकल कैप,पल्स ऑक्सीमीटर, सेनिटाइजर, पीपीई कीट, ऑक्सीजन फ्लो मीटर एवं पांच हजार एक रुपया नगद राशि का किया गया सहयोग

खबरे आपकी बिहार/आरा: आज पूरे भारत में कोरोना का संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। जिसको लेकर जिला प्रशासन को Ara NRI एनआरआई सह अंबेडकर ग्लोबल डॉट कॉम अंतरराष्ट्रीय संस्था और केजीएन वेलफेयर सोसाइटी संस्था के द्वारा जिला प्रशासन को कोरोना से संबंधित समाग्री की सहयोग किया जा रही है। इन दोनों संस्थानों के द्वारा जिला प्रशासन को सर्जिकल मास्क, सर्जिकल कैप, पल्स ऑक्सीमीटर, सैनिटाइजर, पीपीई ऑक्सी फॉलोमीटर व नगद राशि की सहयोग की जा रही है। सहयोग समाग्री में पांच हजार पीस सर्जिकल मास्क, पांच सौ पीस सर्जिकल कैप, इक्कीस पीस पल्स ऑक्सीमीटर, पच्चीस पीस 500 एमएल का सैनिटाइजर, पंद्रह पीस पीपीई-कीट, पचास पीस ऑक्सी फॉलोमीटर एवं पांच हजार एक रुपया नगद राशि शामिल है।

डॉ. शैलेंद्र कुमार
Holi Anand
Dr. Prabhat Prakash
Vishvaraj Hospital, Arrah
डॉ. शैलेंद्र कुमार
Holi Anand
Dr. Prabhat Prakash
Vishvaraj Hospital, Arrah

पढ़े :- डाक्टरो के साथ मारपीट व दुर्व्यवहार करवाने वाले भेजे जाएंगे जेल-आरके सिंह

वही केजीएन वेलफेयर सोसाइटी के सचिव मिल्लतुर रहमान में बताया कि हमलोगों को पता चला कि यहां ऑक्सीजन से संबंधित वस्तुओं की काफी कमी है। जिसके बाद हमारे मित्र एवं अंबेडकर ग्लोबल डॉट कॉम एनआरआई संस्था के सचिव रविशंकर चंद्र एवं केजीएन वेलफेयर सोसाइटी के सहयोग से जिले में कोरोना बीमारी से संबंधित वस्तुओं का सहयोग किया जा रहा है। जिसमें मास्क, सैनिटाइजर पीटीई-कीट,पल्स ऑक्सीमीटर, ऑक्सी फ्लोमीटर सभी चीजों का हमलोगों ने लोकल परचेसिंग की है।

ऑक्सी फ्लोमीटर डायरेक्ट दुबई से लाई गई है। इन सभी चीजों को कल रेडक्रॉस में जिला प्रशासन को सौंप दिया जाएगा। इसके साथ ऑक्सीजन कॉपरेरेशन मशीन की भी इंतजाम की जा रही है, उसे भी जल्द जिला प्रशासन को उपलब्ध कर दिया जाएगा। दोनों संस्थाओं द्वारा जो थोड़ी कमी है, उसे सहयोग किया जा रहा है हम लोग दोनों संस्थाओं के मेंबरों द्वारा कुछ फंड जमा किया क्या जा रहा है और उसी फंड से वस्तुओं की परचेजिंग कर जिला प्रशासन को सहयोग की जा रही है।

Ara NRI

पढ़े :- पाइप लाइन से होगी ऑक्सीजन की आपूर्ति, इमरजेंसी वार्ड में सेंट्रल पाइप लाइन व्यवस्था चालू

दूसरी ओर केजीएन वेलफेयर सोसाइटी के मेंबर सह आरा सिविल कोर्ट के अधिवक्ता अरशद मोहम्मद जफर ने बताया कि इस कोरोना बीमारी से संबंधित वस्तुओं को देकर जिला प्रशासन का सहयोग किया जा रहा है। इसमें अहम भूमिका हमारे मित्र एवं अंतरराष्ट्रीय संस्था अंबेडकर ग्लोबल डॉट कॉम के सचिव Ara NRI रविशंकर चंद्र की है। उनके अंतरराष्ट्रीय संस्था एवं हमारे केजीएन वेलफेयर सोसायटी के सहयोग से इन चीजों को कल रेड क्रॉस में जिला प्रशासन को सौंप दिया जाएगा। दोनों संस्थाओं द्वारा यह स्टार्ट है आगे भी दोनों संस्थाओं के द्वारा जिला प्रशासन के सहयोग से पूरे भोजपुरवासियों तक इन सुविधाओं को पहुंचाया जाएगा।

उन्होंने बताया कि अभी स्थिति बहुत ज्यादा भयावह और ऐसी स्थिति में सभी लोगों को एक दूसरे की सहयोग करनी चाहिए। ताकि हम भारत देश में इस कोरोना बीमारी जैसे महामारी पर जीत हासिल करे। साथ ही दुनिया से भी इस बीमारी पर फतेह पा सके।

KRISHNA KUMAR
KRISHNA KUMAR
Journalist
- Advertisment -
Vikas singh
Vikas singh
sambhavna
aman singh

Most Popular

Don`t copy text!