Homeअन्यट्रेंडिंग न्यूजशाहाबाद रेंज के डीआईजी पहुंचे आरा, किया रिव्यू

शाहाबाद रेंज के डीआईजी पहुंचे आरा, किया रिव्यू

DIG Shahabad शाहाबाद रेंज के डीआईजी पी. कन्नन ने विभिन्न बिंदुओं पर आवश्यक दिशा निर्देश दिया

DIG Shahabad आरा। शाहाबाद रेंज के डीआईजी पी. कन्नन रविवार की दोपहर पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे। इस दौरान उन्होंने एसपी ऑफिस का रिव्यू किया। उन्होंने अफसरों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिया। इससे पहले आरा पहुंचने पर उन्हें जवानो द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। जानकारी के मुताबिक डीआईजी पी. कन्नन रविवार को करीब ढाई बजे एसपी ऑफिस पहुंचे। उसके बाद उन्होंने एसपी व अन्य पुलिस अफसरों के  साथ बैठक कर रिव्यू किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न बिंदुओं पर आवश्यक दिशा निर्देश दिया।

DIG Shahabad करीब ढाई घंटे तक एसपी ऑफिस में रहे। इस मौके पर एसपी हर किशोर राय, सदर एसडीपीओ पंकज कुमार रावत, पीरो एसडीपीओ अशोक कुमार आजाद, जगदीशपुर डीएसपी श्याम किशोर रंजन, नगर, नवादा और मुफस्सिल के थाना इंचार्ज समेत अन्य पुलिस पदाधिकारी मौजूद रहे। वहीं डीआईजी के रिव्यू को लेकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सभी शाखाएं रविवार को बंदी के बावजूद भी खुली रही। पुलिस अफसर और कर्मी अपनी ड्यूटी बजाते दिखे।

भारतीय सेना का अधिकारी बन कनिष्क ने बढ़ायी जिले की मान

KRISHNA KUMAR
KRISHNA KUMAR
बिहार के आरा निवासी डॉ. कृष्ण कुमार एक भारतीय पत्रकार है। डॉ. कृष्ण कुमार हिन्दी समाचार खबरें आपकी के संपादक एवं न्यूज पोर्टल वेबसाईट के प्रमुख लोगों में से एक है।
- Advertisment -
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़

Most Popular