Homeस्वास्थ्यडीएम ने आरा सदर अस्पताल का किया औचक निरीक्षण

डीएम ने आरा सदर अस्पताल का किया औचक निरीक्षण

DM inspected – चिकित्सकों एवं कर्मियों में मची अफरा-तफरी

DM inspected – आरा। भोजपुर जिलाधिकारी रोशन कुशवाहा ने सोमवार की सुबह आरा सदर अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। जिलाधिकारी के औचक निरीक्षण से सदर अस्पताल के चिकित्सकों एवं कर्मियों में अफरा-तफरी मच गई।

jay kumar
  • इमरजेंसी समेत अन्य वार्डों में घूमकर मरीजों से फेस टू फेस किया बात
  • चिकित्सकों एवं कर्मियों को दिया आवश्यक दिशा निर्देश

इस दौरान जिलाधिकारी ने सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड, महिला वार्ड, मेडिकल वार्ड, सर्जिकल वार्ड, बर्न वार्ड समेत विभिन्न वार्डो का निरीक्षण किया। तत्पश्चात उन्होंने ओपीडी का जायजा लिया। इसके अलावे उन्होंने सदर अस्पताल स्थित जन औषधि केंद्र का भी निरीक्षण कर वहां मौजूद दवाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की। निरीक्षण के दौरान उन्होंने चिकित्सकों एवं कर्मियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया। इस दौरान सदर अस्पताल के चिकित्सक डॉ. प्रतीक, अस्पताल प्रबंधक मौजूद रहें।

भारतीय सेना का अधिकारी बन कनिष्क ने बढ़ायी जिले की मान

हर्ष फायरिंग पर एसपी के तेवर तल्ख, सभी थानों को जारी हुआ आदेश

Bijay singh
MD WASIM
MD WASIM
Journalist

Most Popular