Homeअन्यपर्व-त्योहार को लेकर पुलिस अलर्ट, चौक-चौराहों पर पैनी नजर

पर्व-त्योहार को लेकर पुलिस अलर्ट, चौक-चौराहों पर पैनी नजर

Ara Sadar SDPO Himanshu-शरारती तत्वों पर नकेल कसने खुद सड़क पर उतरेंगे एसडीपीओ

jay kumar

शहर में चौक-चौराहों को चिन्हित कर पुलिस करेगी पेट्रोलिंग 

खबरे आपकी आरा शहर में आने वाले पर्व-त्योहारों को लेकर पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में आ गयी है। इसे लेकर शहर के चौक-चौराहों पर मंडराने वाले शरारती तत्वों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी। इसके लिये आरा सदर एसीडीपीओ Ara Sadar SDPO Himanshu खुद  सड़क पर उतरेंगे। इस बाबत सहायक पुलिस अधीक्षक सह आरा सदर एसडीपीओ हिमांशु ने बताया कि पर्व-त्योहारों को लेकर पुलिस चौकन्ना हो गई है। इस दौरान पुलिस चौक चौराहों पर मनचलों और असामाजिक तत्वों पर पैनी नजर रखेगी।

पढ़ें- इंडियन प्रीमियर लीग(IPL)मुंबई इंडियन्स को 20 रन से हराकर अंक तालिका में शीर्ष पर पहुंचा चेन्नई सुपरकिंग्स

Ara Sadar SDPO Himanshu

पुलिस इसको लेकर शहर के गांगी, धरहरा, आनंद नगर, शिवगंज, गोला मुहल्ला मोड, पश्चिमी रमना रोड, श्री टोला, जगदेव नगर, विष्णु नगर समेत दर्जनभर इलाकों को चिन्हित किया है। इसके लिए सहायक पुलिस अधीक्षक सह आरा सदर एसडीपीओ हिमांशु सड़कों पर खुद उतर कर अभियान चलाएंगे। उन्होंने बताया कि जो लंबित कांड हैं, उसके डिस्पोजल पर जोर दिया जा रहा है। इसके लिए वे खुद थाने पर जाकर जांच कर रहे हैं।

पढ़ें- तयशुदा शादी जब लेनदेन में लटका – पुलिस थाने में अरेंज मैरिज बना प्रेम विवाह

पढ़ें- जब काशी विश्वविद्यालय को अस्पताल बना देने की धमकी दी थी गवर्नर ने.

Bijay singh
KRISHNA KUMAR
KRISHNA KUMAR
बिहार के निवासी डॉ. कृष्ण कुमार एक भारतीय पत्रकार है। हिंदी दैनिक समाचार पत्र राष्ट्रीय सहारा, नव संदेश, न्यूज वेबसाईट खबरें आपकी के संपादक, ट्रस्टी, मां आरण्य देवी मंदिर विकास ट्रस्ट तथा सचिव, सनातनी गंगा फाउंडेशन, भोजपुर, आरा।

Most Popular