HomeबिहारArrahबाइक सवार उचक्कों ने महिला के गले से मंगलसूत्र व सोने के...

बाइक सवार उचक्कों ने महिला के गले से मंगलसूत्र व सोने के चेन उड़ाये

Ara Sapna Cinema Mod: आरा शहर के टाउन थाना क्षेत्र के सपना सिनेमा मोड़ के समीप गुरुवार की शाम बाइक सवार उच्चको ने महिला के गले से सोने के मंगलसूत्र और चेन ले उड़े। मंगलसूत्र व सोने के चेन छीनने के दौरान महिला के साथ रहे भांजे के साथ हाथापाई भी हुई। हाथापाई के दौरान उक्त उच्चको द्वारा उसकी पिटाई कर दी गई। जिससे वह जख्मी हो गया।

छिनतई के दौरान महिला के साथ रहे भांजे से हुई हाथापाई,जख्मी
जख्मी युवक का सदर अस्पताल में कराया गया इलाज
टाउन थाना क्षेत्र के सपना सिनेमा मोड़ के समीप गुरुवार की शाम घटी घटना

इस दौरान जख्मी युवक ने एक बाइक से चाभी को निकाल लिया। जिससे उचक्के एक बाइक को छोड़ दूसरी बाइक से फरार हो गए। घटना को लेकर लोगों के बीच काफी देर तक अफरा-तफरी मची रही। परिजन द्वारा जख्मी युवक को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। जानकारी के अनुसार जख्मी संदेश थाना क्षेत्र के रेपूरा गांव निवासी रामसीर सिंह का 25 वर्षीय पुत्र विकास सिंह है।

इधर, विकास सिंह ने बताया कि उसकी मामी सुनीता देवी मूल रूप से जगदीशपुर थाना क्षेत्र के डिलिया गांव निवासी हैं। वर्तमान में वह नवादा थाना क्षेत्र के जगदेव नगर मोहल्ले में कि deviराए के मकान में रहती है। गुरुवार की सुबह वह अपनी मामी के घर जगदेव नगर आया था। दोपहर में टाउन थाना क्षेत्र के आनंद नगर मोहल्ले अपनी बहन के घर घूमने गया था। जब वह गुरुवार की शाम अपनी मामी सुनीता देवी के साथ वापस जगदेव नगर पैदल लौट रहा था।

उसी दौरान सपना सिनेमा मोड़ (Ara Sapna Cinema Mod) के समीप दो बाइक पर सवार पांच उच्चके आए। एक बाइक पर सवार दो उचक्के सड़क पर उतर गए। जबकि दूसरे बाइक पर सवार तीन उचक्को ने उसके मामी के गले से सोने का मंगलसूत्र व चेन ले उड़े। तभी सड़क पर खड़े उच्चको से उसकी हाथापाई हुई। तब उसकी पिटाई कर दी गई। उसी दौरान जख्मी युवक ने उनके बाइक की चाभी निकाल ली। जिसके कारण उक्त उच्चके के बाइक छोड़ मौके से फरार हो गए। उचक्कों की बाइक को टाउन थाना ले जाकर पुलिस को सौंप दिया गया। वही महिला द्वारा टाउन थाना में उचक्कों के खिलाफ लिखित आवेदन भी दिया गया है। बहरहाल पुलिस अपने स्तर से मामले की छानबीन कर रही है। वही जख्मी युवक ने सोने के मंगलसूत्र और चेन की कीमत करीब 50 हजार रुपये बताई है।

Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़

Most Popular