Homeबिहारआरा भोजपुरभोजपुरी गायक के भतीजे की मौत

भोजपुरी गायक के भतीजे की मौत

Ara Station: दानापुर-पीडीडीयू रेलखंड पर आरा स्टेशन के पूरब साइड डाउन लाइन पर ट्रेन से गिरकर भोजपुरी गायक के भतीजे की मौत हो गई।

  • हाइलाइट:Ara Station
    • ट्रेन से गिरकर भोजपुरी गायक के भतीजे की मौत
    • पुलिस ने शव का सदर अस्पताल में कराया पोस्टमार्टम
    • आरा स्टेशन के पूरब साइड डाउन लाइन पर गुरुवार की शाम घटी घटना

आरा। दानापुर-पीडीडीयू रेलखंड पर आरा स्टेशन के पूरब साइड डाउन लाइन पर ट्रेन से गिरकर भोजपुरी गायक के भतीजे की मौत हो गई। घटना को लेकर लोगों के बीच अफरा-तफरी मची रही। जानकारी के अनुसार मृतक मुफस्सिल थाना क्षेत्र के लक्ष्मणपुर गांव वार्ड नंबर-18 निवासी सुशील राय का 18 वर्षीय पुत्र आकाश कुमार है। वह स्नातक का छात्र था।

इधर, मृतक के चाचा सह भोजपुरी गायक बाबा विनोद ने बताया कि उनका भतीजा आकाश कुमार जैन कॉलेज से स्नातक पार्ट वन का परीक्षा देकर आरा से ट्रेन द्वारा पटना अपने बुआ के घर घूमने जा रहा था। उसी दौरान आरा स्टेशन के पूरब साइड डाउन लाइन पर ट्रेन से गिर पड़ा। जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

उसके साथ रहे दूसरे बोगी में अपने दोस्तों ने इसकी सूचना उसके परिजन को दी। सूचना पाकर परिजन आरा स्टेशन पहुंचे। इसके पश्चात पुलिस ने शव अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया।

बताया जाता है कि मृतक अपने दो भाई व एक बहन में दूसरे स्थान पर था। उसके परिवार में मां आरती देवी व एक भाई पवन कुमार एवं एक बहन अंशु कुमारी है। घटना के बाद मेरी छात्र के घर में हाहाकार मच गया । मृत छात्र की मां आरती देवी एवं परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़

Most Popular