HomeNewsआरा में नहाने गये किशोर की पानी में डूबने से मौत,घर कोहराम

आरा में नहाने गये किशोर की पानी में डूबने से मौत,घर कोहराम

ARA आरा शहर के टाउन थाना क्षेत्र के बेगमपुर मोहल्ले में शुक्रवार की दोपहर पानी में डूबने से एक किशोर की मौत हो गई। बेगमपुर बांध के पास जमाव पानी में डूबने से उसकी जान चली गयी। मृत किशोर बेगमपुर वार्ड नंबर-33 निवासी गांधी शर्मा का पुत्र अभिषेक कुमार है।

ARA – किशोर की मौत से घर में कोहराम, 10 साल पहले हो चुकी है मां की मौत

  • टाउन थाना क्षेत्र के बेगमपुर मोहल्ले में शुक्रवार दोपहर की घटना
  • बेगमपुर बांध के पास जमान पानी में डूबने से किशोर की गयी जान

बड़े भाई धर्मवीर शर्मा ने बताया कि बेगमपुर बांध के समीप जमाव पानी लगा हुआ है।अभिषेक उसमें नहाने गया था। इसी दौरान वह उसमें डूब गया। वहां से गुजर रहे स्थानीय लोगों ने उसे डूबता देख सूचना दी। इसके बाद परिजन वहां पहुंचे और पानी से बाहर निकाला।

उसके बाद उसे इलाज के लिये आरा सदर अस्पताल लाया गया। लेकिन उसने रास्ते में दम तोड़ दिया। इसके बावजूद उसे अस्पताल लाया गया, जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

सूचना मिलने पर आरा टाउन थाना की पुलिस आरा सदर अस्पताल पहुंची। उसके बाद शव का पोस्टमार्टम कराया गया। वहीं हादसे के बाद उसके घर में कोहराम मचा है। बताया जाता है कि अभिषेक पांच बहन व दो भाई में पांचवे स्थान पर था। उसकी मां की 10 साल पूर्व ही मौत हो चुकी है।

नकली सोने की गुल्ली दिखाकर झटके दस हजार

बाणसागर जलाशय से मंगलवार को सोन नदी में छोडा गया 179375 क्यूसेक पानी

MD WASIM
MD WASIM
Journalist
- Advertisment -
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़

Most Popular