HomeसंगीतARA : युवा शास्त्रीय गायिका श्रेया के कार्यक्रम का दूरदर्शन पर होगा...

ARA : युवा शास्त्रीय गायिका श्रेया के कार्यक्रम का दूरदर्शन पर होगा प्रसारण

आरा की युवा शास्त्रीय गायिका श्रेया पांडेय ने हाल के दिनों में दूरदर्शन के प्रसिद्ध कार्यक्रम शास्त्रीय संगीत में राग संगीत के साथ साथ ठुमरी और दादारा गायन शैली को प्रस्तुत किया है। इस कार्यक्रम का प्रसारण 29 जुलाई की दोपहर में होगा।

Ara young classical singer: आरा की युवा शास्त्रीय गायिका श्रेया पांडेय ने हाल के दिनों में दूरदर्शन के प्रसिद्ध कार्यक्रम शास्त्रीय संगीत में राग संगीत के साथ साथ ठुमरी और दादारा गायन शैली को प्रस्तुत किया है। इस कार्यक्रम का प्रसारण 29 जुलाई की दोपहर में होगा।

  • हाइलाइट : Ara young classical singer
    • दूरदर्शन पर आरा की शास्त्रीय गायिका श्रेया पांडेय के स्वरों ने जादू बिखेरा
    • शास्त्रीय संगीत के क्षेत्र आरा अपने प्राचीन गौरव को पुनः प्राप्त करने की ओर अग्रसर है

आरा खबरे आपकी: आरा की युवा शास्त्रीय गायिका श्रेया पांडेय ने हाल के दिनों में दूरदर्शन के प्रसिद्ध कार्यक्रम शास्त्रीय संगीत में राग संगीत के साथ साथ ठुमरी और दादारा गायन शैली को प्रस्तुत किया है। इस कार्यक्रम का प्रसारण 29 जुलाई की दोपहर में होगा। श्रेया पांडेय विख्यात गायिका विदुषी बिमला देवी की शिष्या हैं एवं प्रयाग संगीत समिति इलाहबाद द्वारा संगीत प्रभाकर की उपाधि प्राप्त कर चुकी हैं। उदवंतनगर स्थित डीपीएस पब्लिक स्कूल में संगीत प्रशिक्षिका के पद पर कार्यरत हैं।

देश के कई प्रतिष्ठित आयोजनों में गायन प्रस्तुत कर चुकी श्रेया को रागरत्न एवं युवा संगीत रत्न जैसे महत्वपूर्ण सम्मान भी प्राप्त है। श्रेया पांडेय के इस प्रसारण में आरा के ही युवा गायक अजीत पांडेय हरामोनियम पर संगत करते नजर आएंगे। वही रांची के आर्यश अमृतया मिश्रा ने बखूबी तबला संगत किया है।

श्रेया के सांगीतिक यात्रा को सम्बोधित करते हुए इनकी गुरु विदुषी बिमला देवी ने बताया कि चारो ओर सस्ती उपालब्धि के लिए एक जहां आज की पीढ़ी शार्टकर्ट अपना रही है। ऐसे में श्रेया का लक्ष्य शास्त्रीय संगीत की साधना में ऊंचाई तक जाना है।

KRISHNA KUMAR
KRISHNA KUMAR
बिहार के आरा निवासी डॉ. कृष्ण कुमार एक भारतीय पत्रकार है। डॉ. कृष्ण कुमार हिन्दी समाचार खबरें आपकी के संपादक एवं न्यूज पोर्टल वेबसाईट के प्रमुख लोगों में से एक है।
- Advertisment -
Bharat Ji Shahpur
School AD

Most Popular