Homeबिहारआरा भोजपुरARA: दोस्तों ने की थी छात्र की हत्या, हथियार के साथ दो...

ARA: दोस्तों ने की थी छात्र की हत्या, हथियार के साथ दो गिरफ्तार

Lalu Murder Dihari : संदेश थाना क्षेत्र के डिहरी गांव स्थित ननिहाल में रहने वाले विशंभरा गांव निवासी छात्र विशाल कुमार उर्फ लालू की हत्या का पुलिस द्वारा 24 घंटे के अंदर खुलासा कर दिया गया।

Lalu Murder Dihari : संदेश थाना क्षेत्र के डिहरी गांव स्थित ननिहाल में रहने वाले विशंभरा गांव निवासी छात्र विशाल कुमार उर्फ लालू की हत्या का पुलिस द्वारा 24 घंटे के अंदर खुलासा कर दिया गया।

  • हाइलाइट : Lalu Murder Dihari
    • संदेश थाना क्षेत्र के डिहरी और खोलपुर गांव से शनिवार की रात पकड़े गए दोनों
    • दोस्तों की निशानदेही पर नवादा थाना क्षेत्र के अनाइठ से बरामद किया गया हथियार और गोली
    • शुक्रवार की रात घर से बुलाकर ले जाने के बाद गोली मार की गयी थी छात्र की हत्या

आरा : संदेश थाना क्षेत्र के डिहरी गांव स्थित ननिहाल में रहने वाले विशंभरा गांव निवासी छात्र विशाल कुमार उर्फ लालू की हत्या का पुलिस द्वारा 24 घंटे के अंदर खुलासा कर दिया गया। आपसी विवाद में दो दोस्तों द्वारा ही घर से बुलाकर ले जाने के बाद उसकी गोली मारकर हत्या कर दी थी। पुलिस द्वारा दोनों दोस्तों को गिरफ्तार कर लिया गया है। उनकी निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल देसी पिस्टल, एक गोली, दो खोखा, एक मैगजीन और एक बाइक बरामद की गयी है। गिरफ्तार दोस्तों में डिहरी गांव निवासी सुरेंद्र सिंह का पुत्र मिथुन कुमार और उसी थाना क्षेत्र के खोलपुरा गांव निवासी सुदर्शन सिंह का पुत्र रंजीत कुमार उर्फ मुस्की है। दोनों को उनके घर से गिरफ्तार किया गया। हत्या के समय आरोपितों द्वारा पहने गये कपड़े भी जब्त कर लिया गया है। मिथुन कुमार की निशानदेही पर आरा नवादा थाना क्षेत्र के अनाइठ मोहल्ले से हत्या में इस्तेमाल देसी पिस्टल बरामद किया गया।

एएसपी परिचय कुमार की ओर से रविवार को प्रेस कांफ्रेंस में यह जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि शुक्रवार की रात घर से फोन पर बुला कर ले जाने के बाद विशाल कुमार की गोली मार कर हत्या कर दी गई थी।‌ शनिवार की सुबह उसका शव बरामद किया गया था। उसके बाद हत्या के कारणों की छानबीन और आरोपितों की गिरफ्तारी को थानाध्यक्ष संतोष कुमार के नेतृत्व में टीम गठित की गयी थी। तकनीकी और वैज्ञानिक तरीके से जांच के क्रम में टीम को दोस्तों द्वारा हत्या करने की बात सामने आयी। उसके बाद शनिवार को छापेमारी कर डिहरी गांव से मिथुन कुमार और रंजीत कुमार उर्फ मुस्की को खोलपुर गांव में गिरफ्तार कर लिया गया। दोनों का आपराधिक इतिहास भी पता किया जा रहा है। टीम में थानाध्यक्ष के अलावे दारोगा आशीष पाठक, शिवनाथ शर्मा, अर्चना कुमारी, ट्रेनी दारोगा अविनाश कुमार, अभिमन्यु कुमार और एएसआई श्रवण कुमार सहित अन्य पुलिस कर्मी शामिल थे।

Lalu Murder Dihari : बाइक पर बिठा कर ले जाने के बाद सुनसान जगह पर गोली मारकर की गयी हत्या

पुलिस के अनुसार अबतक की और पूछताछ में पता चला कि मिथुन कुमार, रंजीत कुमार उर्फ मुस्की और विशाल कुमार उर्फ लालू दोस्त थे। कुछ दिनों पूर्व किसी बात को लेकर इनके बीच विवाद हुआ था। उसे लेकर विशाल को धमकी भी दी गई थी। शुक्रवार की रात दोनों दोस्तों द्वारा विशाल कुमार को कॉल कर घर से बाहर बुलाया गया। उसके बाद उसे बाइक पर बिठा कर उसे ले जाया गया और खोलपुर गांव के समीप सुनसान जगह देख कर विशाल की गोली मार हत्या कर दी गई‌। वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों दोस्त घटनास्थल से भाग गये।

MD WASIM
MD WASIM
Journalist
- Advertisment -
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़

Most Popular